खुल गई सबसे बड़ी पोल- बेटा दामाद सब शामिल : ऑपरेशन सिंदूर से पहले ट्रंप फैमिली और मुनीर के बीच हुई सीक्रेट क्रिप्टो डील

by
पाकिस्तान और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार के बीच हाल ही में हुई एक क्रिप्टो डील ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है. यह समझौता पाकिस्तान के नवगठित क्रिप्टो काउंसिल और अमेरिका की कंपनी वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल (WLF) के बीच हुआ है, जिसमें ट्रंप परिवार की 60% हिस्सेदारी है।
इस डील की टाइमिंग और इसमें शामिल प्रमुख हस्तियों के कारण भारत और अमेरिका में इसकी गहन जांच हो रही है।
क्या है मामला?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल, एक क्रिप्टोकरेंसी और डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस  फर्म है, जिसकी स्थापना 2024 में हुई थी. इस कंपनी में डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक और डोनाल्ड जूनियर, साथ ही उनके दामाद जारेड कुशनर की संयुक्त रूप से 60% हिस्सेदारी है. अप्रैल 2025 में, इस कंपनी ने पाकिस्तान की क्रिप्टो काउंसिल के साथ एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान में ब्लॉकचेन तकनीक और डिजिटल फाइनेंस को बढ़ावा देना है।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुई डील
यह डील उस समय हुई जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर था. 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की. इस डील की टाइमिंग और इसमें शामिल प्रमुख हस्तियों के कारण भारत और अमेरिका में इसकी गहन जांच हो रही है।
दामाद-बेटा शामिल
इस डील में ट्रंप परिवार की भागीदारी ने नैतिक और राजनीतिक सवाल खड़े कर दिए हैं. डील के दौरान, वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल के सह-संस्थापक ज़ाचरी विटकॉफ के नेतृत्व में एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंचा, जहां उनकी मुलाकात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर से हुई. इस बैठक की गोपनीयता और ट्रंप परिवार की कंपनी की भागीदारी ने इस डील को और भी संदिग्ध बना दिया है।
यह डील न केवल पाकिस्तान के डिजिटल फाइनेंस क्षेत्र में एक बड़ा कदम है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय राजनीति और नैतिकता के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है. ट्रंप परिवार की कंपनी की भागीदारी और डील की टाइमिंग ने इसे एक विवादास्पद मुद्दा बना दिया है, जिसकी जांच भारत और अमेरिका दोनों में हो रही है. आने वाले समय में इस डील के प्रभाव और इसके पीछे की मंशा पर और अधिक प्रकाश डाला जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खौफनाक वारदात : नशेड़ी युवक ने अपनी मां, भाभी और ढाई साल के भतीजे की बेरहमी से की हत्या

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में एक नशेड़ी युवक ने अपनी मां, भाभी और ढाई साल के भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BJP की पहली लिस्ट -दिल्ली चुनाव के लिए ; केजरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा, जानें कौन-कहां से प्रत्याशी?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने करोल बाग से दुष्यंत गौतम को टिकट दिया है। जबकि अरविंद केजरीवाल के सामने प्रवेश...
हिमाचल प्रदेश

स्ट्राॅबेरी की खेती से प्रति माह अर्जित कर रहे 45 से 50 हज़ार रूपये : विवेक जोशी प्राकृतिक विधि से तैयार कर रहे विंटरडाॅन व कामारौसा किस्म की स्ट्राॅबेरी

स्ट्राॅबेरी की खेती से विवेक को मिल रही एक अलग पहचान ऊना – केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ लेकर बेराजगार युवा आत्मनिर्भर होकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

5 लाख रुपये की मांग से परेशान बुजर्ग ने लगाई फांसी – मामला दर्ज

गढ़शंकर, नवंबर  : थाना माहिलपुर पुलिस ने सुरजीत सिंह निवासी पक्खोवाल के बयान पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।गांव पक्खोवाल निवासी स्वर्गीय भजन सिंह के बेटे सुरजीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!