खुशी की लहर है आई, गांव-गांव और शहर-शहर है छाई’ गीत के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को किया जागरूक

by
दून : सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से आज हिम सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुघार कनैता तथा ग्राम पंचायत दाड़वा के लोगों को सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रम के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी।
कलाकारों ने ‘खुशी की लहर है आई, गांव-गांव और शहर-शहर है छाई’ गीत के माध्यम से लोगों को मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना, राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना, हिम गंगा योजना, मुख्यमंत्री लघु दुकानदार योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना इत्यादि के बारे में जागरूक किया।
कलाकारों ने लोगों को बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश को हरि ऊर्जा राज्य बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे है। इसके दृष्टिगत युवाओं को ई-बस, ई-टैक्सी, ई-ट्रक और ई-गुड्स कैरियर की खरीद पर 50 प्रतिशत उपदान का प्रावधान भी किया गया है। इससे जहां प्रदेश को हरित राज्य बनाया जा सकेगा वहीं शिक्षित युवाओं को रोज़गार व स्वरोज़गार के अवसर पर प्रदान होंगे।
इसी प्रकार सप्तक कला मंच कण्डाघाट के कलाकारों ने कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत काबाकलां तथा बोहली में लोगों को अवगत करवाया कि राज्य सरकार द्वारा दूध आधारित अर्थव्यवस्था विकसित करने के लिए 500 करोड़ रुपए की हिम गंगा योजना आरम्भ की गई है। इस योजना के तहत गांवों में दूध एकत्रीकरण के लिए कलस्टर स्टार चिलिंग पॉइंट स्थापित किए जाने है ताकि दुग्ध उत्पादाकों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिल सके।
कलाकारों ने लोगों से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बुघार कनैता की प्रधान हेमा कुमार भारद्वाज, ग्राम पंचायत दाड़वा के प्रधान रमेश चंद, ग्राम पंचायत काबा कलां की प्रधान यशोधा देवी, ग्राम पंचायत बोहली के प्रधान राकेश कुमार, ग्राम पंचायत बुघार कनैता के उप प्रधान पूर्ण सिंह, ग्राम पंचायत दाड़वा के उप प्रधान हीरा लाल, वार्ड सदस्य बुघार कनैता राकेश शर्मा, चन्दन शर्मा, हेमलता, चचंल तथा सरीता देवी, वार्ड सदस्य दाड़वा कृष्णा देवी, प्रेम तथा आशा देवी, वार्ड सदस्य काबा कलां राकेश, रेखा देवी, तारा देवी, राजेन्द्र ठाकुर, कान्ता देवी, बीडीसी अध्यक्ष भीम सिंह, वार्ड सदस्य बोहली सुभाष, कमलेश कुमार, संतोष तथा चम्पा देवी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ई.वी.एम. तथा वी.वी.पैट. मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच आयोजित

नालागढ़ :  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के दृष्टिगत आज ज़िला पंचायत अधिकारी अधिकारी कार्यालय सोलन में स्थित ज़िला पंचायत संसाधन केन्द्र में ईलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ई.वी.एम.) तथा वोटर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देश के लिए गुरू गोबिंद सिंह ने दिया महान बलिदान : उप मुख्य सचेतक पठानिया

एएम नाथ : धर्मशाला, 11 जनवरी। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपनी धर्मपत्नी एवं बेटी सहित 39 मील के सिहोलपुरी में गुरू पर्व पातशाही दसवीं श्री गुरु गोविंद सिंह गुरुद्वारा में जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांवटा साहिब में डिवाइन विजडम स्कूल माजरा के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल : राज्यपाल ने विद्यार्थियों के समग्र विकास पर बल दिया

पांवटा साहिब : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आज सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में डिवाइन विजडम स्कूल माजरा के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झुग्गियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर कार्यशाला आयोजित : कार्यशाला में झुग्गियों के जमीनी मालिक, संबंधित पटवारी एवं संबंधित पंचायत सचिवों सहित लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया

ऊना, 15 मई। खंड विकास कार्यालय हरोली में बुधवार को एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर की अध्यक्षता में झोपड़ियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में झुग्गियों के...
Translate »
error: Content is protected !!