खूनी खेल पत्नियों का : प्रेम में पति बना बाधा तो उतारा मौत के घाट

by

लुधियाना  : पंजाब के लुधियाना से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां दो अलग-अलग इलाकों में पत्नियों ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी है. पहला मामला थाना डाबा के अंतर्गत महासिंह नगर का है, जहां राज कुमार नाम के शख्स का उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी लवकुश के साथ मिलकर गला घोंट कर हत्या कर दी.

                    मृतक के भाई ने बताया, जब वह अपने भाई के घर पहुंचा तो देखा कि उसका भाई राजकुमार बेड पर पड़ा हुआ था और उसके गले पर निशान बने हुए थे. साथ ही पास एक दुपट्टा भी पड़ा हुआ था. उन्होंने कहा कि उसे देखने पर लग रहा था कि जैसे उसका गला घोंटा गया हो. वहीं जब उसने घर की सीसीटीवी चेक की तो उनका दूर का रिश्तेदार घर में आता-जाता दिखा. इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी.  वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक राजकुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा. इसके बाद मृतक के भाई की शिकायत पर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया.

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या :  वहीं दूसरे मामले में लुधियाना के गिल रोड का है. यहां एक व्यक्ति को खेत में जख्मी हालत में एक शख्स मिला. इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो उनको मृतक की पत्नी ओर उसके आशिक पर शक हुआ. इसके बाद उनसे सख्ती से पूछताछ की गई. जिसपर उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज करके मृतक की पत्नी और उसके आशिक के साथ उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंत्री अमन अरोड़ा ने अमृतसर में फहरांया तिरंगा : अमन अरोड़ा ने श्री दरबार साहिब और दुर्गियाना मंदिर में माथा टेका

अमृतसर: देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर अमृतसर में मंत्री अमन अरोड़ा ने तिरंगा फहरांया। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने से पहले अमन अरोड़ा ने श्री दरबार साहिब और दुर्गियाना मंदिर में माथा...
article-image
पंजाब

BSP Warns of Statewide Protest

Demands Release of Pending 16% DA for Punjab Employees Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 1 : BSP state president Avtar Singh Karimpuri condemned the desecration of Dr. B.R. Ambedkar’s statue in Noorpur Jattan village of Garhshankar and...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा वैली कार्निवल : आर.एस बाली ने कहा प्रदेश के अनछुए स्थलों को प्रमुखता से उभारने की दिशा मे काम किया जाएगा ने कहा

आर.एस बाली ने की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता धर्मशाला, 18 जून। कांगड़ा वैली कार्निवल की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक)...
Translate »
error: Content is protected !!