खूनी रंजिश : 21 साल से वकालत कर रहे वकील को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला

by

मलोट : पंजाब के मलोट से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने लोगों के बीच दहशत फैला दी है. शेरगढ़ ज्ञान सिंह गांव में आपसी रंजिश के कारण एक वकील की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान गुरजीत सिंह मान के रूप में हुई है, जो पिछले 21 सालों से मुक्तसर साहिब कचहरी में वकालत की प्रैक्टिस कर रहा था।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता गुरमीत सिंह ने बताया कि घटना वाली शाम गुरजीत खेत जोत रहा था. इसी दौरान जगमीत सिंह उर्फ ​​जग्गा, कमलजीत सिंह उर्फ ​​काला, बंता सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया।

ट्रैक्टर चढ़ाकर की गई हत्या : परिजनों के अनुसार, हमलावरों ने पंचायती टाहली की शिकायत का ताना मारते हुए गुरजीत से बहस शुरू की और फिर उनके ट्रैक्टर में अपना ट्रैक्टर भिड़ा दिया. जब गुरजीत अपनी जान बचाने के लिए भागने लगा, तो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा ध्यान दास जी की 67वीं पुण्यतिथि के अवसर पर माहिलपुर की संगत द्वारा 16 जून को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा : महंत हरी दास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बाबा ध्यान दास जी एवं संत चरण दास धूने वालों की याद को समर्पित वार्षिक निशुल्क चिकित्सा शिविर 16 जून को कुटिया 108 ब्रह्मलीन संत बाबा ध्यान दास जी धूने वालों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप : मृतक की पत्नी, ससुर व साले के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर : मैहिंदवानी के 25 वर्षीय युवक की जहरीली बस्तू खाने से मौत के मामले में युवक की माता के ब्यानों पर उसकी पत्नी, ससुर व साले के खिलाफ आत्महत्या करने को मजबूर करने...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने 11,782 करोड़ आबकारी राजस्व जुटाया

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राजस्व संग्रह में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है।  इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि 11,200 करोड़ रुपए...
article-image
Uncategorized , पंजाब

नतीजा शानदार : खालसा कालेज में चल रहे चार वर्षीय इंटेग्रेटिड र्कोस बीए बीएड और बीएससी बीएड का नतीजा शानदार

गढ़शंकर : बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में चल रहे चार वर्षीय इंटेग्रेटिड र्कोस बीए बीएड और बीएससी बीएड का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए कालेज की कार्याकारी प्रिसीपल प्रो. लखविंद्रजीत कौर...
Translate »
error: Content is protected !!