‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ : खिलाडिय़ों ने वालीबाल, दौड़ व फुटबाल में दिखाया दम

by

होशियारपुर, 04 सितंबर:‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ के तीसरे दिन खिलाडिय़ों ने वालीबाल, दौड़ व फुटबाल के मुकाबलों में दम दिखाया। जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि ब्लाक टांडा में लडक़ों के अंडर-14 वालीबाल मुकाबले में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोड़ा बघियाड़ी पहले, गुरु गोबिंद सिंह स्कूल नैनोवाल वैद दूसरे व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलवंडी डंडिया तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोड़ा बघियाड़ी पहले, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जहूरा दूसरे, गुरु गोबिंद सिंह स्कूल नैनोवाल वैद तीसरे स्थान व खुड्डा चौथे स्थान पर रहा। अंडर-21 में बसी जलाल पहले, खरला खू दूसरे, बोदल कोटली तीसरे व कंधाला जट्टा चौथे स्थान पर रहा। अंडर 21 से 30 में जौड़ा विजेता रहा। इसी तरह अंडर 40 से 55 में कश्मीरा स्पोर्टस क्लब फौजी कालोनी विजेता रहा।
लड़कियों के वालीबाल अंडर-17 के मुकाबलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जहूरा पहले, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जौड़ा दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-21 में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जहूरा विजेता रहा।
ब्लाक गढ़शंकर में लड़कियों की अंडर-17 दौड़ 100 मीटर दौड़ में मनसिमरन कौर ने पहला व संतोख ने दूसरा स्थान हासिल किया। लडक़ों के अंडर-14 फुटबाल मुकाबलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मजारा डिंगरिया ने पहला व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर ने दूसरा स्थान हासिल किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह की ओर से दुकानदारों के साथ की बैठक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पिछले दिनों कोट फतूही कस्बे के मुख्य बाजार में किरयाने की दुकान पर हुई चोरी को लेकर दुकानदारों में भारी रोष को देखते हुए डीएसपी जसप्रीत सिंह गढ़शंकर विशेष तौर पर...
article-image
पंजाब

वृद्ध आश्रम व अनाथ आश्रम राम कालोनी कैंप में जाकर अतिरिक्त जिलाधीश (विकास) हरबीर ने वितिरित किया जरुरत का सामान

  होशियारपुर: अतिरिक्त जिलाधीश (विकास) हरबीर सिंह ने आज स्वामी विवेकानंद जी के 158वें जन्मदिवस पर पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से वृद्ध आश्रम व अनाथ आश्रम राम कालोनी कैंप में जाकर वृद्धों व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खड़गे ने ऐलान किया : पार्टी सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश में अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार, कोई आए तो ठीक, ना आए तो ठीक

नई दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऐलान किया कि अगर गठबंधन सहयोगी उनकी लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहते हैं, तो पार्टी सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश में अकेले चुनाव लड़ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव हारने के बाद अगर सीएम ना दे इस्तीफा तो क्या होगा… पढ़िए

पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी को बड़ा झटका दिया है. भाजपा ने 207 सीटों के साथ प्रचंड जीत दर्ज की है, जबकि ममता बनर्जी खुद भवानीपुर से...
Translate »
error: Content is protected !!