खेती, बागवानी और पशुपालन अर्थव्यवस्था की रीढ़: बलवीर चौधरी

by

ऊना 20 सितंबर: चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय अनुसंधान केन्द्र अकरोट में एक उर्वरक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें चिंतपुर्णी के विधायक बलवीर चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र के लगभग 300 किसानों ने भाग लिया। किसानों को सम्बोधित करते हुए बलवीर चौधरी ने कहा कि खेती, बागवानी और पशुपालन अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि करोना महामारी ने विश्व में सभी आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित किया लेकिन मेहनती कृषक समुदाय ने खेती के प्रमुख महत्व को महामारी के दौरान भी किसी तरह से भी प्रभावित नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने कृषि को रोज़गारोन्मुख बनाने के लिए कई प्रोत्सहनवर्धक योजनाएं आरंभ की हैं और किसानों को इस तरह के प्रोत्साहनों का लाभ अवश्य उठाना चाहिए। उन्होंने अकरोट अनुसंधान केन्द्र को सुदृढ़ीकरण पर खुशी जाहिर की तथा किसानों को नई कृषि तकनीक के बारे में शिक्षित करने के लिए विश्वविद्यालय के प्रयासों को सराहा। उन्होंने वैज्ञानिक खेती के महत्व पर भी अपने विचार सांझा किये और उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय ऊना के अन्य क्षेत्रों में भी नियमित तौर पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजित करेगा।
उर्वरक का संतुलित उपयोग बेहतरीन फसल के लिए महत्वपूर्ण
इस अवसर पर कुलपति सीएसके हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय अनुसंधान केन्द्र अकरोट प्रो. एचके चौधरी ने कहा कि उर्वरक का संतुलित उपयोग बेहतरीन उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य को जैविक और प्राकृतिक खेती में बदलना संभव नहीं है, लेकिन खेत की खाद के साथ उर्वरकों का संतुलित उपयोग मिट्टी के स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए आवश्यक घटक है।
प्रो. चौधरी ने कहा राज्य में जिला ऊना कृषि, पशुपालन, आदि में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि किसान लाभकारी मूल्य प्राप्त करने के लिए कुछ फसलों में जैविक और प्राकृतिक खेती को अपना सकते हैं। उन्होंने किसानों को अपने खेत, फसल, उर्वरक और पशुपालन इत्यादि कृषि व इसके संबद्ध विषयों की समस्याओं के निदान के लिए प्रदेश में स्थापित विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान केंद्रों और अनुसंधान स्टेशनों के संपर्क में रहने का सुझाव दिया।
प्रो. चौधरी ने किसानों से अपने बच्चों को विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कहा। उन्होंने कृषि में स्टार्टअप, युवा किसानों में उद्यमिता का विकास, एकीकृत खेती, नकदी फसलों का उत्पादन तथा स्थानीय उत्पादों का के प्रचार-प्रसार के महत्व पर भी किसानों को टिप्स दिये। उन्होंने बताया कि आवश्यक स्टाफ के साथ अकरोट में अनुसंधान केंद्र को और मजबूत किया जाएगा।
कार्यक्रम मंे अनुसंधान निदेशक डीके वत्स, वेटरनरी कॉलेज डीन डॉ. मंदीप शर्मा, कृषि कॉलेज डीन डॉ. आर.के. कटारिया, एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. वी.के.शर्मा, और कुछ विभागाध्यक्षों व वैज्ञानिकों ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। अनुसंधान स्टेशन प्रभारी डॉ बिपन शर्मा, और कृषि विज्ञान केंद्र ऊना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. योगिता शर्मा ने अपने स्टेशनों की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया जिसमें विभागाध्यक्षों और अन्य वैज्ञानिकों ने किसानों के विभिन्न सवालों के जवाब दिए।
कार्यक्रम में विकास विभागों के कुछ जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा प्रगतिशील किसान कुलदीप धीमान, देवेंद्र लाठ, होशियार सिंह, नियामत अली, राजपाल शर्मा, सुखजीत सिंह राणा आदि भी मौजूद रहेे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

लड़कियों के उतरवाए गए इनरवीयर: पुलिस को 100 के करीब लड़कियों ने दी शिकायत,, केरल में मैडिकल दाखिला परीक्षा (एनईईटी) चैकिंग के नाम पर

चंड़ीगढ़ । रविवार को हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) के दौरान केरल के कोल्लम में चेकिंग के नाम पर सारी सीमाएं पार कर दी गईं। यहां के एक संस्थान में सुरक्षाकर्मियों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चहेतों को फिन्ना सिंह परियोजना में टेंडर देने के लिए धांधली कर रही है सरकार : जय राम ठाकुर

जॉइंट वेंचर को रोककर सरकार अपने लोगों को पहुंचाना चाहती है फायदा केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित परियोजनाओं में भी सरकार कर रही है भ्रष्टाचार एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वाली स्कूल में 213 मेधावी बच्चों को बाँटे टैब: शिक्षक बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करें: चंद्र कुमार

स्कूल में पांच लाख के दो डिजिटल बोर्ड बच्चों को किए समर्पित ज्वाली 5 दिसम्बर : कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने शिक्षकों से बच्चों में मेहनत,अनुशासन तथा अच्छे संस्कार पैदा करने...
हिमाचल प्रदेश

यात्री निवास चिंतपुर्णी को समर्पित कोविड देखभाल केन्द्र के तौर पर किया आरक्षित

सीएचसी धुसाड़ा व नंदा अस्पताल कोविड देखभाल केन्द्रों की श्रेणी से किए डिनोटिफाई ऊना – आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 33 व 34 के तहत आदेश जारी करते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा...
Translate »
error: Content is protected !!