खेल हमें शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट रखते हैं: सांसद मनीष तिवारी

by

गांव भरौली में कुश्ती मुकाबले में की शिरकत; गांव के विकास हेतु 3 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान
बंगा: 19 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने का है कि खेल हमें जहां शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट रखते हैं। वहीं पर, नशे के कौहड़ से भी बचाते हैं। वह गांव भरौली के गुग्गा जाहर पीर जी की याद में सरकारी मिडल स्कूल में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के अवसर पर उपस्थिति को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि आज जब नशे की समस्या हमारी युवा पीढ़ी को खोखला कर रही है, तो ऐसे में खेल उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट बनाने सहित नशे के कौहड़ से भी बचाते हैं। उन्होंने कुश्ती मुकाबले का आयोजन कर रहे गांव की पंचायत और एनआरआई भाईचारे द्वारा खेलों को दिए जा रहे प्रोत्साहन की प्रशंसा की। सांसद तिवारी ने कहा कि उनकी ओर से भी खेलों को प्रोत्साहित करने हेतु लोकसभा क्षेत्र में ओपन एयर जिम स्थापित करने के लिए ग्रांट दी गई है, ताकि युवाओं सहित हर उम्र वर्ग के लोग खुद को फिट रख सकें।
उन्होंने गांव के विकास हेतु 3 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान भी किया।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, सतबीर सिंह पल्ली झिक्की, द्रवजीत पूनी, हरभजन सिंह भरौली, रामतीर्थ सिंह पूर्व पंच, परविंदर छाबड़ा पंच, गुरबख्श सिंह पूर्व सरपंच, हरजिंदर सिंह पंच, मुख्यतार सिंह, मोहन सिंह पूर्व पंच, भजन राम, गुरनेक, बाबा कश्मीर सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर में संध्या फेरी का भव्य आयोजन, श्रीमद् भागवत कथा के प्रचार का संदेश

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : होशियारपुर के बंसी नगर स्थित श्री शिव मंदिर से संध्या फेरी के तृतीय दिवस पर एक भव्य संध्या फेरी का आयोजन किया गया। इस संध्या फेरी का मुख्य उद्देश्य आगामी श्रीमद् भागवत...
article-image
पंजाब

नवजोत सिंह सिधू के आह्वान पर कांग्रेसी कार्यकर्ता किसानों के आंदोलन के लिए लगाएंगे अपने घरों पर काले झंडे: कृपाल

गढ़शंकर -पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के को-चेयरमैन और श्री गुरु रविदास फाउंडेशन के सदस्य, पंकज कृपाल एडवोकेट ने पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में सभी...
article-image
पंजाब

ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ : 6 किलो हेरोइन और 6 किलो आइस सहित तीन गिरफ्तार

अमृतसर :  काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने एक संगठित ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह किलोग्राम हेरोइन और छह किलोग्राम...
Translate »
error: Content is protected !!