खैरा ने कैबिनेट मंत्री मीत हेयर पर लगाए गंभीर आरोप : सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में हुई एफआईआर में शामिल एक आरोपी, मीत हेयर के विवाह में शामिल हुआ था और अब चुनाव प्रचार में दे रहा दिखाई

by

संगरूर : कांग्रेस के प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खैरा ने फोटो व वीडियो क्लिपिंग दिखाते हुए कहा कि सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में हुई एफआईआर में शामिल एक आरोपी, मीत हेयर के विवाह में शामिल हुआ था और अब चुनाव प्रचार में दिखाई दे रहा है।  उन्होंने इस मामले में मीत हेयर से जवाब मांगा है।

                               सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। सुखपाल खैरा ने कहा कि पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने झकझोर कर रख दिया था, लेकिन उसके हत्यारों को पंजाब सरकार का संरक्षण कोई दूसरी कहानी बयां कर रही है। खैरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधानसभा चुनाव में नशा, वीआईपी कल्चर को खत्म करने का वादा किया था, लेकिन आज सच्चाई सबके सामने है। संगरूर में हाल ही में 21 लोग जहरीली शराब की भेंट चढ़ चुके हैं, जबकि मीत हेयर तो कैमरे के सामने कह रहे हैं कि जब मांग रहती है तो उसकी पूर्ति कहीं न कहीं से हो जाती है। बदलाखोरी नीति के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान काम कर रहे हैं। कांग्रेस के दर्जनों नेताओं पर झूठे मामले दर्ज कर जेल भेज दिया गया।  खैरा ने कहा कि परमिंदर सिंह ढींढसा को टिकट नहीं देने से सुखबीर सिंह बादल का किरदार बेनकाब हुआ है और बादल ने अपना खुद का नुकसान किया है। अब बादल पर कोई भरोसा नहीं करेगा।    संगरूर से कांग्रेस के प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खैरा ने फोटो व वीडियो क्लिपिंग दिखाते हुए कहा कि सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में हुई एफआईआर में शामिल एक आरोपी, मीत हेयर के विवाह में शामिल हुआ था और अब चुनाव प्रचार में दिखाई दे रहा है।

                                                 उन्होंने इस मामले में मीत हेयर से जवाब मांगा है।  सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। सुखपाल खैरा ने कहा कि पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने झकझोर कर रख दिया था, लेकिन उसके हत्यारों को पंजाब सरकार का संरक्षण कोई दूसरी कहानी बयां कर रही है। खैरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधानसभा चुनाव में नशा, वीआईपी कल्चर को खत्म करने का वादा किया था, लेकिन आज सच्चाई सबके सामने है। संगरूर में हाल ही में 21 लोग जहरीली शराब की भेंट चढ़ चुके हैं, जबकि मीत हेयर तो कैमरे के सामने कह रहे हैं कि जब मांग रहती है तो उसकी पूर्ति कहीं न कहीं से हो जाती है। बदलाखोरी नीति के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान काम कर रहे हैं। कांग्रेस के दर्जनों नेताओं पर झूठे मामले दर्ज कर जेल भेज दिया गया। खैरा ने कहा कि परमिंदर सिंह ढींढसा को टिकट नहीं देने से सुखबीर सिंह बादल का किरदार बेनकाब हुआ है और बादल ने अपना खुद का नुकसान किया है। अब बादल पर कोई भरोसा नहीं करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री व मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा उद्योग, श्रम एवं रोजगार व संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जिला सिरमौर के हरिपुरधार में हुए बस हादसे के घटना स्थल का दौरा किया। उपमुख्यमंत्री ने घटना स्थल का...
article-image
पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रहमलीन सतगुरू लाल दास जी महाराज भूरीवालों के 134 वें अवतार दिवस को समर्पित तीन दिवसीय संत समागम का शुभारंभ

जगतगुरू आचार्य बाबा गरीबदास रचित बाणी के प्रचार प्रसार के चलते लाखों की तदाद में संगत अंध विशवास, टूणे टामणे से दूर रह कर परमार्थ मार्ग के साथ जुड़ कर आपनाजीवन को सुधार रही...
article-image
पंजाब

पंजाब में AAP नेता को मारी गोली : बाइक सवार युवकों ने , मचा हड़कंप

सतलुज ब्यास टाइम। मोगा : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। AAP नेता की हत्या के इरादे में कई राउंड फायरिंग की, जिससे AAP नेता गंभीर रूप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

राम मंदिर में 22 जनवरी को लंगर का आयोजन करेंगे निहंग सिख- बाबा हरजीत सिंह बोले- भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा है, तो मैं कैसे पीछे रह सकता हूं

अयोध्या: निहंग सिख के एक वंशज ने कहा है कि वह अगले साल 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान भक्तों के लिए ‘लंगर’ का आयोजन करेंगे। निहंग सिख बाबा...
Translate »
error: Content is protected !!