गगरेट में स्थापित क्रशर उद्योग से क्रशर मेटेरियल की पंजाब को सप्लाई पर पूरी तरह से रोक

by

ऊना । उपमंडल गगरेट में स्थापित क्रशर उद्योग से आगामी आदेश तक प्रदेश सरकार ने क्रशर मेटेरियल की पंजाब को सप्लाई पर पूरी तरह से रोक लगा दी। उद्योग विभाग के जियोलॉजिकल विंग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ब्यास बेसिन और उसकी सहायक नदियों में लगे स्टोन क्रशर के संचालन पर लगे पूर्ण प्रतिबंध से कई जिलों में क्रशर मटेरियल के दाम में हुई बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए निर्णय लिया गया है। जिला खनन अधिकारी नीरज कांत ने बताया कि उपमंडल गगरेट से अगले आदेश तक क्रशर मटेरियल को पंजाब भेजने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है।
उद्योग विभाग के जियोलॉजिकल विंग के अनुसार स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की और से ब्यास नदी में आई प्रलयकारी बाढ़ को देखते हुए ब्यास और उसकी सहायक नदियों पर लगे स्टोन क्रशर के संचालन पर आगामी आदेश तक पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया। इससे जिला कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और हमीरपुर में रेत और बजरी के दाम में बेतहाशा उछाल आ गया। इसके विपरीत कांगड़ा जिले के साथ लगते उपमंडल गगरेट जिसके बॉर्डर पंजाब के साथ लगते हैं। वहां से पंजाब को क्रशर मटेरियल की सप्लाई हो रही। इसके चलते अब उपमंडल गगरेट के तमाम क्रशरों से पंजाब को क्रशर मटेरियल की सप्लाई पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई।
उपमंडल गगरेट में 15 के करीब क्रशर हैं। हैरत की बात यह है कि उपमंडल गगरेट के साथ लगते उपमंडल अंब और उपमंडल हरोली जहां से बड़े पैमाने पर पंजाब को क्रशर मटेरियल की सप्लाई की जाती है। वहां ये रोक नहीं लगाई गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेल्स ऑफिसर के 40 पदों के लिए 08 जनवरी को साक्षात्कार

शिमला, 05 जनवरी – क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटिड मोहाली, बैंकिंग सेक्टर के लिए जिला शिमला में सेल्स ऑफिसर के 40 पद निकाले गए है, जिसके लिए साक्षात्कार 08...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की मतदाता सूचियों के लिए दावे या आपत्तियां 24 तक

रोहित जसवाल। हमीरपुर 04 जनवरी। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनावों की मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के...
हिमाचल प्रदेश

विद्युत उपभोक्ता रजिस्टर करवायें अपने मोबाईल नंबर: सहायक अभियंता : सभी सरकारी व गैर सरकारी विभाग ऑनलाइन मोड से करें बिजली बिलों का भुगतान

धर्मशाला, 27 जुलाई: सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल उपमंडल सिद्धपुर (योल) करम चंद भारती ने उपमंडल के अंतर्गत आने वाले समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की हैं कि, यदि किसी भी उपभोक्ता का मोबाइल नंबर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हैं IPS सुधीर चौधरी?….ऑपरेशन सिंदूर से है कनेक्शन : जिन्हें सेना ने किया सम्मानित

भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद, देशभर में सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयासों की सराहना हो रही है। इस अभियान में उल्लेखनीय सहयोग देने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!