गज्जर में पंच के घर पर चली गोलियां : पुलिस ने चार के विरुद्ध किया मामला दर्ज

by

माहिलपुर – थाना माहिलपुर के गांव गज्जर के पंचायत सदस्य के घर पर रात को हथियारबंद हमलावरों द्वारा फायरिंग करने की घटना सामने आई है। फायरिंग की सूचना मिलते ही एसएचओ माहिलपुर व डीएसपी गढ़शंकर ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को दिए बयान में परमजीत पुत्र जोगराज निवासी गज्जर ने बताया कि वह रात को सो रहे थे इस दौरान गोलियां चलने के आवाज़ सुनकर वह और उसका भाई जसवीर गोरसी ने उठकर बाहर देखा तो घर के गेट के पास काले रंग की स्विफ्ट कार खड़ी थी और राहुल कुमार उर्फ लोटा पुत्र अनमोल रत्न नंगल चोरां, दविंदर सिंह पुत्र अमरीक सिंह, राहुल संधू पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी घुमेयाला गालियां देते हुए घर से बाहर आने के लिए ललकार रहे थे। उसने बताया कि इस कार को गुरलाल निवासी परसोता थाना चब्बेवाल चला रहा था। परमजीत ने बताया कि उक्त सभी का कुछ दिन पहले उनकी दुकान के पास झगड़ा हुआ था इसलिए वह उनसे दुश्मनी रखते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा चलाई गई गोलियां उनके घर पर लगी थी। परमजीत ने बताया कि सड़क पर उन्होंने चार चले हुए कारतूस खोल व एक जिंदा कारतूस पड़ा था जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। उसने गुहार लगाई की इन लोगों के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाए। माहिलपुर पुलिस ने राहुल कुमार उर्फ लोटा पुत्र अनमोल रत्न नंगल चोरां, दविंदर सिंह पुत्र अमरीक सिंह, राहुल संधू पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी घुमेयाला व गुरलाल परसोता के विरुद्ध विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Congress’s big protest in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept.17 :  A big Dharna was organized in Hoshiarpur today under the Assembly constituency, under the leadership of former Cabinet Minister Sundar Sham Arora. Senior Congress leaders and local citizens participated in the...
article-image
पंजाब

प्रीगैबलिन कैप्सूल की बिना प्रिस्क्रिप्शन के बिक्री पर रोक लगाने के आदेश किए जारी : बिना लाइसेंस के रखने, मंजूरशुदा मात्रा से अधिक रखने व बेचने पर भी रहेगी पाबंदी

होशियारपुर, 02 सितंबर :   जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले में प्रीगैबलिन कैप्सूल को बिना लाइसेंस के...
article-image
पंजाब

10 अत्याधुनिक पिस्टल सहित चार बदमाश काबू

पटियाला : पटियाला पुलिस ने अंतर-राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल से जुड़े चार आरोपियों को 10 आधुनिक सेल्फ-लोडिंग हथियारों सहित गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक...
Translate »
error: Content is protected !!