गढ़शंकर के आरियन शर्मा का ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम में चयन

by
गढ़शंकर, 10 अगस्त: गढ़शंकर के आरियन शर्मा की ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 वर्ग क्रिकेट टीम में चुनाव हुआ है। यह प्राप्ति हासिल करने वाला आरियन शर्मा इकलौता पंजाबी व भारती लड़का है। गढ़शंकर निवासी डॉ. कीमती लाल शर्मा के पुत्र व मेलबोर्न में कारोबार कर रहे रमन शर्मा (इंद्र) व श्रुति शर्मा के 17 वर्षीय होनहार पुत्र आरियन शर्मा का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। आरियन शर्मा के दादा जी ने बताया कि आरियन शर्मा के चुनाव ने परिवार का ही नहीं बल्कि पंजाबियों तथा भारतीयों का सर ऊंचा किया है। उन्होंने बताया कि कोच मैडी के नेतृत्व में आरियन शर्मा ने यह मुकाम हासिल किया है। परिवार ने आरियन की प्राप्ति पर खुशी प्रकट करते हुए परमात्मा का शुकराना किया। गढ़शंकर से समाजसेवी डॉ. हरविंदर सिंह बाठ, रनजीत सिंह खख, शैलेंद्र सिंह राणा, डॉक्टर तिलक राज, विकास गौरी, सोनू, केशव शर्मा, लक्की लखनपाल ने शर्मा परिवार को बधाई दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भगवंत मान द्वारा पंजाब को भी दिल्ली के अनुरूप मॉडल राज्य बनाने की बात का मतलब पंजाब में भी कोई सुधार नहीं होगा : तीक्ष्ण सूद

कहा : केजरीवाल तथा आतिशी नई सरकार के वायदों को लागू करवाने के जोर देने से पहले पंजाब वाले वायदे लागू करे : होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता...
article-image
पंजाब

डॉ. धर्मपाल साहिल के उपन्यास “मन्हे” पर परिचर्चा आयोजित

गढ़शंकर । कंडी क्षेत्र के जीवन से जुड़े उपन्यास ‘पथराट’ से लोकप्रिय हुए प्रख्यात साहित्यकार प्राचार्य डा. धर्मपाल साहिल का उपन्यास “मन्हे” फिर से चर्चा में है। यह सुंदर बहुआयामी उपन्यास आत्महत्या के बजाय...
article-image
पंजाब

‘गोली चलाकर मां की गोद में सो जाओगे तो’ CM भगवंत मान की गैंगस्टरों को खुली चेतावनी

चंडीगढ़ :पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ती घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान का सख्त तेवर सामने आया है. मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या और स्कूलों को मिल रही...
article-image
पंजाब

निगम चुनावों में युवा मोर्चा निभाएगा अहम भूमिका-राजा सैनी

होशियारपुर:  भारतीय जनता पार्टी होशियारपुर के युवा मोर्चा की एक बैठक बीजेपी कार्यालय शास्त्री मार्किट में जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा सैनी की अध्यक्षता में हुई।  बैठक को संबोधित करते हुए राजा सैनी ने...
Translate »
error: Content is protected !!