गढ़शंकर के वार्ड नं 5, 6, 7 और 8 में सीवरेज डालने के लिए कैबिनेट मंत्री अरोड़ा के निर्देश पर सर्वेक्षण: पंकज

by

गढ़शंकर ।   पंजाब सरकार द्वारा नामित श्री गुरु रविदास फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट, हरप्रीत सिंह एडवोकेट और पंजाब प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता प्रणव कृपाल की उपस्थिति में जल सप्लाई और सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों ने वार्ड नं 5, 6, 7 और 8 में सीवरेज डालने के लिए कैबिनेट मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के निर्देश पर सर्वेक्षण किया| जल सप्लाई और सीवरेज बोर्ड के एस डी ओ सुशील बांसल  तथा अमनदीप सिंह जे ई ने वार्ड नं 5, 6, 7 और 8 के विभिन्न मुहल्लों दीप कालोनी, कश्मीर सिंह नगर, शनि मंदिर गली, आदर्श नगर, नवांशहर रोड आदि के स्तर की जाँच की।  एडवोकेट पंकज कृपाल ने कहा कि  जल सप्लाई और सीवरेज बोर्ड जल्द ही एक सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार कर कैबिनेट मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा को भेजेगा।  उन्होंने कहा कि मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा गढ़शंकर शहर  के वार्ड नं 5, 6, 7 और 8 में सीवरेज डालने की अपनी की गई घोषणा को लेकर बहुत गंभीर हैं।  उन्होंने कहा कि मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा जल्द ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से गढ़शंकर शहर के वार्ड 5, 6, 7 और 8 में सीवरेज बिछाने के लिए बात करेंगे।  पंकज कृपाल एडवोकेट ने कहा कि गढ़शंकर शहर के वार्ड 5, 6, 7 और 8 में हर हाल में सीवरेज डाला जाएगा।  एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने इस पहल के लिए विशेष तौर पर मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा का धन्यवाद किया| प्रणव कृपाल ने कहा कि मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के प्रयासों के कारण गढ़शंकर शहर के वार्ड नंबर 5, 6, 7 और 8 के लोगों की गंदे पानी और सीवरेज की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किला मुबारक को लेकर पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा फैसला : पटियाला के किला मुबारक में अपनी तरह का पहला होटल समर्पित करने को मंजूरी

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिन अपने सरकारी आवास पर पर्यटन एवं सांस्कृतिक प्रोत्साहन विभाग की एक खास बैठक बुलाई है। इस बैठक में सीएम भगवंत मान ने लोहड़ी के बाद पटियाला के...
article-image
पंजाब

266 असला लाइसेंस रद्द, 50 मुअतल : जिले में असला लाइसेंस की समीक्षा

नवांशहर। पंजाब सरकार की ओर से असला लाइसेंस की समीक्षा करने के जारी किए गए आदेश के बाद नवांशहर जिले में 266 लाइसेंस रद्द किए गए हैं, जबकि 50 लाइसेंस मुअतल किए गए हैं।...
article-image
पंजाब

शास्त्री नगर वेलफेयर सोसाइटी की बैठक संपन : पार्क में मोरिंगा के पौधे लगाए

लुधियाना: शास्त्री नगर वेलफेयर सोसायटी द्वारा रविवार को लाल बहादुर शास्त्री पार्क (हनी पार्क) शास्त्री नगर में मीटिंग आयोजित की गई।  जिसमें मुहल्ला वासियों ने भाग लिया और इस अवसर पर सभी ने मिलकर...
article-image
पंजाब

पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार एक्शन में!… कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर

चंडीगढ़ । पानी के मुद्दे को लेकर पंजाब की मान सरकार एक्शन मोड में है। जहां, पंजाब सरकार ने कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की। 6 मई के आदेश को बताया ग़लत।साथ ही सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!