गढ़शंकर-नंगल सड़क को जल्द बनाने की मांग को लेकर 29 अप्रैल को धरने की तैयारियों सम्पूर्ण ; मट्टू

by

गढ़शंकर l गढ़शंकर-नंगल सड़क को जल्द से जल्द बनाने की कंडी संघर्ष कमेटी की मांग को लेकर शनिवार 29 अप्रैल को ट्रक यूनियन गढ़शंकर के समीप धरने की तैयारी पूरी कर ली गयी है यह शब्द कंधी संघर्ष कमेटी के प्रांतीय संयोजक दर्शन सिंह मट्टू ने कहे । उन्होंने बताया कि इस संबंध में गढ़ी मट्टों , पहलेवाल, खानपुर, शाहपुर, सदरपुर, चक रौतन, कुनैल, घगो रोडांवली, भम्मियां, डुगरी, गढ़शंकर शहर सहित अन्य गांवों में अलग-अलग जगहों पर बैठकें की जा चुकी हैं ।
इन बैठकों में मेरे इलावा कंडी संघर्ष कमेटी के नेता चौधरी अच्छर सिंह बिलड़ो , सुभाष मट्टू प्रांतीय नेता जनवादी स्त्री सभा, हरभजन सिंह अटवाल, प्रेम सिंह राणा, कैप्टन करनैल सिंह, तरसेम लाल, मोहम्मद सबा, प्रेम सिंह राणा, बख्शीश सिंह, दयाल, सतविंदर सिंह भिंडा, सर्वजीत सिंह पूनियां ने लोगों से 29 अप्रैल को भारी संख्या में धरने में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि सड़क की बदहाली के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। वहीं उड़ती धूल के कारण दुकानदारों का काम भी ठप हो गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रेम प्रकाश की ओर से 10 वी कक्षा में से 93.7%अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान किया प्राप्त

प्रेम प्रकाश की ओर से 10 वी कक्षा में से 93.7%अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किय होशियारपुर । दलजीत अजनोहा ;: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जेजों दोआबा का 10 वी कक्षा का परिणाम...
article-image
पंजाब

Arjuna Awardee and Former SP

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 8 : Arjuna Award recipient, former Superintendent of Police (SP), and renowned football player of his time, Gurdev Singh Gill, a resident of Village khairar in Hoshiarpur district, shared his views during...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

अमृतपाल सिंह और अर्श डल्ला पर गुरप्रीत सिंह हरीनौ हत्याकांड में लगा यूएपीए

चंडीगढ़, 9 जनवरी । पंजाब पुलिस ने गुरप्रीत सिंह हरीनौ हत्याकांड के मामले में सांसद अमृतपाल सिंह और आतंकी अर्श डल्ला समेत अन्य आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की धारा लगाई है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 नाबालिग कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत

हरिद्वार :  ज्वालापुर क्षेत्र में शुक्रवार को जटवाड़ा पुल के पास चंडीगढ़ निवासी 16 से 18 साल की उम्र के चार नाबालिग कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक,...
Translate »
error: Content is protected !!