गढ़शंकर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल स्वार युवको को एक पिस्तौल और मैगज़ीन के साथ किया ग्रिफ्तार

by

गढ़शंकर।  गढ़शंकर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल स्वार युवको को ग्रिफ्तार कर उनके पास से एक देसी पिस्तौल और मैगज़ीन बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस थाना गढ़शंकर  के एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा  ने बताया के एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबां द्वारा जिले ने आपराधिक  प्रवर्ति के लोगों के खिलाफ शुरू करवाई तहत एसपी इन्वेस्टीगेशन सरबजीत बाहिया की अगुआई में और डीएसपी परविंदर सिंह की देखरेख में समुंदड़ा के इंचार्ज एएसआई मन्ना सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी। इस दौरान समुंदड़ा अड्डे में पुलिस पार्टी ने मशक्त कर मोटरसाइकिल नंबर पीबी  -29 -टी -2834 मार्का यामहा  को रोका और उनसे नाम पता पूछा तो मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम मनीष पुत्र सतपाल निवासी हसनमुन्डा थाना करतारपुर साहिब, जिला जालंधर और पीछे बैठे युवक ने आपने नाम शुबम मिश्रा पुत्र ओम प्रकाश मैन बाजार ढिलवां, पुलिस थाना ढिलवां, जिला कपूरथला बताया। एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा  ने  ने बताया कि  दोनों द्वारा पूछताछ में टालमटोल करने पर जब पुलिस पार्टी ने उनकी चेकिंग की तो शुबम मिश्रा के पास से देसी पिस्तौल और मैगज़ीन बरामद हुया।  पुलिस पार्टी द्वारा मैगज़ीन चेक किया तो उसमे से कोई भी कारतूस नहीं मिला। एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने कहा दोनो आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी के कहाँ से इन्हीँनों पिस्तौल खरीदा और कौन कौन सी वारदातों ,में उपयोग किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माता चंद्र कांता भारद्वाज का निधन श्रद्धांजलि समरोह और रस्म पगड़ी 19 मई को : श्रद्धांजलि समारोह स्वर्ण पैलेस कोट फतूही में

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ,: भाजपा के सीनियर नेता और समाज सेवी संजीव कुमार पचनंगल की माता चंद्र कांता भारद्वाज जी का पिछले दिनों निधन हो गया था उनकी आत्मिक शांति हेतु आरंभ श्री गरुड़ पुराण...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 की मौत : कार चालक ने जीरकपुर और चंडीगढ़ बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों को रौंदा

चंडीगढ़ :   होली के मौके पर चंडीगढ़ में एक भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार कार ने बृहस्पतिवार रात करीब ढाई बजे जीरकपुर और चंडीगढ़ बैरियर पर नाके...
article-image
पंजाब

देशभक्ति की भावना और उत्साह के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस : DC कोमल मित्तल

होशियारपुर, 4 जनवरी :  गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारियां...
Translate »
error: Content is protected !!