गढ़शंकर बाईपास निर्माण हेतु खन्ना मिले नितिन गडकरी से : गढ़शंकर शहर में बढ़ती यातायात समस्या और लगातार लगने वाले जाम से उन्हें अवगत कराया

by

होशियारपुर 21 जुलाई : पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर गढ़शंकर शहर में बढ़ती यातायात समस्या और लगातार लगने वाले जाम से उन्हें अवगत कराया। खन्ना ने कहा कि गढ़शंकर क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी और हल्के वाहन गुजरते हैं, जिसके कारण शहरवासियों को लंबे समय तक ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए गढ़शंकर में बाईपास के निर्माण की मांग की।
बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि संबंधित मार्ग स्टेट हाईवे-24 के अंतर्गत आता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कारण केंद्र सरकार सीधे इस परियोजना के लिए धनराशि स्वीकृत नहीं कर सकती। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि पंजाब सरकार निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बाईपास निर्माण के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता का प्रस्ताव भेजती है, तो केंद्र सरकार इस महत्वपूर्ण जनहित परियोजना के लिए आवश्यक वित्तीय सहयोग देने पर सकारात्मक विचार करेगी।
केंद्रीय मंत्री से हुई चर्चा के तुरंत बाद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब सरकार के मुख्य सचिव से दूरभाष पर संपर्क कर गढ़शंकर बाईपास के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त करने हेतु आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल गढ़शंकर ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बाईपास बनने से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी, सड़क सुरक्षा में सुधार होगा तथा लोगों का समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। खन्ना ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि पंजाब सरकार समय रहते आवश्यक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजती है, तो गढ़शंकर के लोगों की लंबे समय से चली आ रही बाईपास की मांग शीघ्र पूरी हो सकेगी। इस अवसर पर जालंधर (उत्तर) के विधायक के. डी. भंडारी भी अविनाश राय खन्ना के साथ उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलवानों के साथ बदतमीजी से व्यथित और परेशान : 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का बयान हम अपने चैंपियन पहलवानों के साथ

नई दिल्ली : भारत के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक के नेतृत्व में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की ग्रिफ्तारी की मांग को लेकर संघर्ष कर...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़ :  पंजाब विधानसभा ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं अन्य दिवंगत हस्तियों श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री समेत सभी गणमान्य लोगों का निधन पंजाब विधानसभा के पिछले सत्र के समापन के...
article-image
पंजाब

हर गांव में 3 हजार पौधरोपण असंभव – जिला प्रशासन पौधारोपण अभियान में कर रहा है बड़ा भ्रष्टाचार : निमिषा मेहता

गढ़शंकर, 25 जुलाई  : होशियारपुर जिले में 38 लाख पौधे लगाने के जिला प्रशासन के दावे को खारिज करते हुए भाजपा की गढ़शंकर हलका प्रभारी निमिषा मेहता ने कहा कि होशियारपुर जिले में 38...
Translate »
error: Content is protected !!