गढ़शंकर में कांग्रेस ने पहलगाम हमले को लेकर निकाला कैंडल मार्च

by
गढ़शंकर, 27 अप्रैल: गत दिनों कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के रोष में तथा में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देने हेतु गढ़शंकर में कांग्रेस पार्टी द्वारा हल्का प्रभारी अमरप्रीत सिंह लाली तथा ब्लाक अध्यक्ष बलदेव राज खेपड़ के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च स्थानीय बंगा चौक से लेकर बस स्टैंड पर स्थित शहीद भगत सिंह के स्मारक तक निकाला गया। इस मौके संबोधित करते कांग्रेस के हल्का प्रभारी अमरप्रीत सिंह लाली ने पहलगाम घटना में मारे लोगों को श्रद्धांजलि भेंट करते कहा कि इस घटना ने मानवता को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के दोषियों की तलाश कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई इस देश की ओर मुंह ना कर सके। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते पहलगाम घटना के दोषियों खिलाफ शीघ्र से शीघ्र कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवारों को इंसाफ देने की मांग भी की। इस मौके संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव राज खेपड़ ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते कहा कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ पूरे देश को एकजुट होने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न घट सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब का हिस्सा नहीं था मंडी, शानन परियोजना पर हिमाचल प्रदेश का हक : डिप्टी सीएम अग्निहोत्री

एएम नाथ। रोहित जसवाल : शिमला । मंडी कभी भी पंजाब का हिस्सा नहीं रहा। शानन परियोजना पर हिमाचल सरकार का ही हक बनता है। पंजाब को जबरदस्ती का कब्जा छोड़ देना चाहिए। यह...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर की जसप्रीत बनी चर्टड अकाऊटैंट

गढ़शंकर: जज कालोनी गढ़शंकर की रहने वाली जसप्रीत कौर पुत्री प्रगट सिंह चार्टड अकाऊटैंट वनी। सरकारी हाई स्कूल पनाम से हाई स्कूल से दसवीं व बारहवीं करने के बाद बबर अकाली मोमोरियल खालसा कालेज...
article-image
पंजाब

हिंदी दिवस पर प्रोफेसर सरोज शर्मा को मिला काव्य रत्न सम्मान 

होशियारपुर : राजकीय महाविद्यालय होशियारपुर के हिंदी विभाग की सहायक प्रोफेसर सरोज शर्मा को नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में हिंदी काव्य रत्न से सम्मानित किया गया। नेपाल...
Translate »
error: Content is protected !!