गढ़शंकर में कोटपा एक्ट की उल्लंघन करने वालों के चालान काटे

by
गढ़शंकर,  23 जनवरी: पंजाब सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोख राम के नेतृत्व में सिविल अस्पताल गढ़शंकर की टीम ने आज शहर में कोटपा अधिनियम के तहत उल्लंघन करने वालों के चालान काटे। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. सतिंदर ने कोटपा चालान गाइडलाइन के बारे में बताते हुए जानकारी दी कि कोटपा सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 का उद्देश्य तंबाकू उत्पादों के उपयोग पर अंकुश लगाना और सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा करना है। यह कानून तंबाकू उत्पादों की बिक्री और उपयोग के संबंध में कुछ मानक स्थापित करता है। अधिनियम के तहत चालान जारी करने के लिए दिशानिर्देश अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान सिगरेट, बीड़ी आदि) पर प्रतिबंध लगाना, अगर कोई व्यक्ति इस कानून को तोड़ता है तो उसका चालान काटा जा सकता है। तम्बाकू उत्पादों का प्रचार/विज्ञापन कानूनी रूप से प्रतिबंधित है।18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंधित है। अगर कोई दुकानदार इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसका चालान काटा जा सकता है। स्कूलों और कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंधित है।तंबाकू उत्पादों की पैकेजिंग पर स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी अवश्य लिखी होनी चाहिए।यह कानून समाज के हित में है और सभी नागरिकों को इसका पालन करना चाहिए। इस टीम में डॉ. सतेंद्र, डॉ. राम गोपाल, डॉ. सन्नी चौधरी, राजेश परती एमपीएच के अलावा पुलिस विभाग से संदीप कुमार, विशाल और सोहनलाल मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर्ज यूनियन सीटू ने जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रव्यापी हड़ताल में लिया हिस्सा…..एफआरएस ई-केवाईसी को लेकर विभाग के तानाशाही रवैये ने 2 कार्यकर्ताओं की जान ले ली, कई इलाज करवा रही : लखविंदर कौर

महीने में सिर्फ 600 ग्राम प्रति लाभार्थी पोषण भोजन के लिए लाभार्थी फ़ोन नहीं खरीद सकते  नवांशहर :  आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब सीटू , शहीद भगत सिंह नगर ने जिला अध्यक्ष बलजीत कौर मल्लपुरी...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में फिजिकस तथा सोशल सांईस विभाग दुारा बैवीनार करवाए

बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा के नेतृत्व में फिजिकस तथा सोशल सांईस विभाग दुारा बैवीनार करवाए गए। फिजिकस विभाग दुारा करवाए गए बैवीनार में अल्फा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सेंट्रल जेल से रिहा गुरु : सिद्धू का केंद्र व पंजाब सरकार पर जोरदार हमला, मान अखबारी मुख्यमंत्री, पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही

पटियाला : सेंट्रल जेल से नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को 317 दिन बाद रिहा हो गए। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को 1988 में पटियाला में हुए रोडरेज केस में 19 मई 2022 को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में रिटायर्ड अफसर के घर पर ग्रेनेड अटैक : घर में 7 से 8 इंच का पड़ गया गड्‌ढा – 3 हमलावर ऑटो से आए थे और वारदात के बाद उसी ऑटो से निकले भाग

चंडीगढ़ :   10 के पॉश एरिया में बुधवार को एक रिटायर्ड अफसर के घर पर ग्रेनेड अटैक हुआ। जिससे घर में 7 से 8 इंच का गड्‌ढा पड़ गया। खिड़कियों के शीशे टूट गए।...
Translate »
error: Content is protected !!