गढ़शंकर में खालसा कॉलेज माहिलपुर का दाखिला केंद्र का शुभांरभ : खालसा कॉलेज माहिलपुर में जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों के लिए विशेष फीस रियायत की व्यवस्था – प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह

by

गढ़शंकर , 27 मई :  श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर ने गढ़शंकर शहर और आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन, काउंसलिंग और नए सत्र में दाखिले की सुविधा देने के लिए आज गढ़शंकर शहर में रेलवे स्टेशन के नजदीक भाई तिलकू जी गुरुद्वारा साहिब के नजदीक दाखिला केंद्र खोला। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित हुए सिख एजुकेशनल काउंसिल के मैनेजर इंद्रजीत सिंह भारटा ने  दाखिला केंद्र का उद्घाटन किया।
कालेज के प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर, जो 1946 में विशुद्ध मिशनरी भावना के साथ शुरू किया गया था, एक ऐसी संस्था है जो शिक्षा और खेल के क्षेत्र में एक अलग स्थान रखती है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लाभ कमाने के उद्देश्य से कुकुरमुत्तों की तरह उग आए संस्थान जरूरतमंद और मेधावी छात्रों का अंधाधुंध शोषण कर रहे हैं, जिसके प्रति जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने अपील की कि खालसा कॉलेज माहिलपुर द्वारा गढ़शंकर में खोले गए दाखिला काउंटर से क्षेत्र के विभिन्न गांवों के विद्यार्थियों को बहुत लाभ मिलेगा। उन्होंने क्षेत्र के विद्यार्थियों से इस प्रवेश केंद्र में आकर अपनी पसंद के अनुसार विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करने की अपील करते हुए कहा कि इस मिशनरी संस्था में जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों के लिए विशेष फीस रियायत की व्यवस्था है।


इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. जे.बी. सेखों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रवेश एवं परामर्श केंद्र में कॉलेज स्टाफ विद्यार्थियों को हर प्रकार की सहायता के लिए उपलब्ध रहेगा। इस अवसर पर समाजसेवी हैप्पी साधोवाल, डॉ. लखविंदर सिंह बिल्लों, सरपंच जोगिंदर पाल साधोवाल , हर्षदीप, विशाल राणा, करण चौधरी, कुलविंदर सिंह, अमित, डॉ. राज कुमार, डॉ. विक्रांत राणा, प्रोफेसर तजिंदर सिंह, डॉ. राकेश कुमार, प्रोफेसर रोहित पुरी, डॉ. वरिंदर, प्रोफेसर संदीप कौर, प्रोफेसर अमरजोती, अमरजीत कौर, सरबजीत सिंह, मक्खन सिंह, हरजिंदर सिंह, अमृतपाल सिंह आदि  उपस्थित थे।
कैप्शन –  गढ़शंकर में खालसा कॉलेज माहिलपुर के दाखिला केंद्र के उद्घाटन पर सिख एजुकेशनल काउंसिल के मैनेजर इंद्रजीत सिंह भारटा करते हुए और  प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह दाखिला केंद्र बारे में लोगो को जानकारी देते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , विज्ञापन , समाचार

सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया से कहा हाईकोर्ट जाए : दिल्ली में केजरीवाल सरकार केदो मंत्रियों सिसोदिया और जैन ने पद से इस्तीफा

नई दिल्ली : आबकारी घोटाला मामले में पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर चल रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। उनकी तरफ से वकीलों ने गिरफ्तारी के खिलाफ और सीबीआई के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में कांग्रेस के 2 दफ्तरों को खाली करने का मिला नोटिस : पार्टी ने लगाया दबाव बनाने का आरोप

दिल्ली में कांग्रेस के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी होने वाली है। कांग्रेस को दो ऑफिसों को खाली करने का नोटिस मिला है। कांग्रेस के पुराने ऑफिस यानी 24 अकबर रोड और यूथ कांग्रेस के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

या तो आरोपी को गोली मार दो, या फिर मुझे’ : महू में हमले की शिकार आर्मी अफसर की फीमेल फ्रेंड ने क्यों की ये डिमांड

मध्य प्रदेश के महू में सेना के 2 ट्रेनी अफसरों से मारपीट और उसकी दोस्त के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना 10 सितंबर रात करीब ढाई बजे की है. दो ट्रेनी...
पंजाब

मोदी सरकार अच्छे दिन लाने के वायदा कर सत्ता में आई और अव धोखा कर सत्ता में आई और अव रसोई गैस, पैट्रोल व डीजल की लगातार कीमतें बढाने का काम किया: मट्टू

गढ़शंकर: देश की ट्रेड युनियनों व सयुंक्त किसान र्मोचे के आहावान पर देश के राष्ट्रपति के नाम विभिन्न मागों को लेकर एसडीएमज को सौंपे जाने वाले ज्ञापनों के क्रम में गझ़शंकर में भी विभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!