गढ़शंकर में ट्रैफिक जाम से बेहाल लोग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंगल चौक में किया प्रदर्शन

by

टिप्परों की मनमानी और बाईपास के अधूरे वादे को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

गढ़शंकर: शहर की लगातार बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था और रोजाना लगने वाले जाम को लेकर भाजपा हलका गढ़शंकर के कार्यकर्ताओं ने नंगल चौक में प्रदर्शन कर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शहर में ट्रैफिक समस्या गंभीर होती जा रही है, लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि टिप्पर चालक रोजाना डीसी के आदेशों की अनदेखी करते हुए शहर के रास्तों से गुजर रहे हैं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ राहगीरों और दुकानदारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भारी वाहनों की आवाजाही के कारण जहां शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है, वहीं दुकानदारों के कारोबार पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। राहगीरों को भी रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है और लोगों का समय व आर्थिक नुकसान हो रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार को गढ़शंकर बाईपास का वादा भी याद करवाते हुए कहा कि लंबे समय से बाईपास बनाने की बात कही जा रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि यदि बाईपास का निर्माण किया जाता है तो शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव काफी हद तक कम हो सकता है।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि डीसी के आदेशों का सख्ती से पालन करवाया जाए, शहर में भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाए और गढ़शंकर बाईपास का काम जल्द शुरू किया जाए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि ट्रैफिक समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

इस मौके पर रिंकू चांदपुरी, रमन कुमार पूर्व सरपंच, प्रदीप रंगीला, पम्मी पंडोरी, सोनी बोड़ा, तरसेम सिंह, रेशब और गोपी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एफआईआर दर्ज : बागी MLA रवि ठाकुर के घर की सड़क पर अवैध कब्जा हटाने के लिए लगाया डंगा तोड़ने पर एफआईआर

एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय । लाहौल : काग्रेस के बागी विधायक रवि ठाकुर के रांगड़ी स्थित घर को जाने वाली सड़क से अवैध कब्जा हटाने के लिए लगाए डंगा तोड़ने को लेकर अज्ञात...
article-image
पंजाब

पंजाब में पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द : छह सीमावर्ती जिलों में स्कूल बंद

चंडीगढ़, 8 मई : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर पंजाब के छह सीमावर्ती जिलों में सभी विद्यालयों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है तथा सभी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लासानी शहादत को समर्पित गुरमति कार्यक्रम : चार साहिबजादों, माता गुजर कौर, शहीद हरशरण कौर और समूह सिंहों शहीदों की शहादत को समर्पित शब्द गुरमति कार्यक्रम का आयोजन

गढ़शंकर :  गढ़शंकर आनंदपुर साहिब रोड पर स्थित शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा साहिब में श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी और सोशल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर ने गुरुद्वारा साहिब प्रबंधन कमेटी के सहयोग से...
article-image
दिल्ली , पंजाब

दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे जाने के मामले दिल्ली पुलिस ने 1 ग्रिफ्तार

नई दिल्ली : पंजाब और हरियाणा में तलाशी के बाद, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने सितंबर में आईएसबीटी फ्लाईओवर की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे जाने के मामले में लगभग 35 साल की...
Translate »
error: Content is protected !!