गढ़शंकर में डीएसपी सतीश कुमार ने डीएसपी पद का कार्यभार संभाला

by
गढ़शंकर 29 जनवरी  – डीएसपी सतीश कुमार ने आज गढ़शंकर में डीएसपी पद का कार्यभार  संभाल लिया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए डीएसपी सतीश कुमार ने कहा कि शहर में ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे और इसके लिए दुकानदारों को भी जागरूक किया जायेगा। इस मौके पर उन्होंने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नशे के कारोबारीयो ने इस कारोबार को नहीं छोड़ेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और इस धंधे में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों व शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शांतिप्रिय लोगों को पुलिस द्वारा पूरा सम्मान दिया जाएगा और यदि किसी को इस संबंध में कोई समस्या हो तो वे बेझिझक उनसे मिल सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बठिंडा में जलाना था तिरंगा – दुबई में माइंड वॉश…आंबेडकर की प्रतिमा पर हथौड़े मारने वाले आरोपी के खुलासे

अमृतसर :  अमृतसर में 26 जनवरी को डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर हथौड़े मारने वाला आरोपी अभी पुलिस रिमांड पर चल रहा है। गणतंत्र दिवस वाले दिन हेरिटेज स्ट्रीट पर डॉ. भीमराव...
article-image
पंजाब

मेयर की ओर से सिटी सैंटर से बनने वाली सडक़ के कार्य की शुरुआत, 14.05 लाख रुपए की लागत से मुकम्मल होगा कार्य

उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के नेतृत्व में शहर के सभी क्षेत्रों में होगा रिकार्डतोड़ विकास: सुरिंदर कुमार शिंदा होशियारपुर  : नगर निगम के मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा ने स्थानीय सिटी सैंटर से सडक़...
article-image
पंजाब

सी.एम.दी योगशाला से लोगों को मिल रहा है शारीरिक व मानसिक लाभ : डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 29 सितंबर :   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि सी.एम.दी योगशाला के अंतर्गत होशियारपुर ज़िले के माहिलपुर ब्लॉक में 3 योगा ट्रेनर मिलकर सुबह 5:30 से शाम 7:00  बजे तक योग की...
article-image
पंजाब

66 केवी सबस्टेशन गढ़शंकर, सड़ोआ, डल्लेवाल तथा भीण से की बिजली सप्लाई बंद रहेगी 

गढ़शंकर, 31 अक्टूबर:  132 केवी नवांशहर से 66 केवी गढ़शंकर को आते 66 केवी सर्किट की जरूरी मरम्मत कारण 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक 66 केवी सबस्टेशन...
Translate »
error: Content is protected !!