गढ़शंकर में बरतन स्टोर को आग लगने से लाखों का नुकसान 

by
गढ़शंकर  : गत रात्रि गढ़शंकर शहर के मुख्य बाजार में एक बरतन की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। दमकल गाड़ी ने पहुंच कर आग पर काबू पाया किंतु तब तक बहुत नुकसान हो चुका था। आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक मेन बाजार में लूथरा बरतन स्टोर (काला बरतन वाला) की दुकान के पीछे स्थित गोदाम में आग लग गई। दुकानदार अनुसार उसका करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ। जनहानि होने से बचाव रहा। गौरतलब है कि यह शहर का मुख्य बाजार है और यहां बड़ी संख्या में कपड़े, किराना आदि की दुकानें होने के साथ-साथ रिहायशी इलाका भी है। दुकान मालिक काला लूथरा ने बताया कि उन्हें आग लगने की जानकारी सुबह करीब 5.45 बजे मिली। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Free Dental Checkup for Children

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.5 :    A free dental checkup camp was organized for children at Rayat Bahra International School. On this occasion, the school’s principal, Dr. Hardeep Singh, emphasized that such programs are organized with the...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पति पत्नी व उनके 1 वर्षीय बेटे की मौत , दूसरे 6 वर्षीय बेटे और मां सहित 4 घायल : अड्डा सतनौर में दो वाहनों की टक्कर

गढ़शंकर। चंडीगढ़ से होशियारपुर मुख्य मार्ग पर पड़ते अड्डा सतनोर में गतरात्रि दो वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत एवं चार लोगों के जख्मी हो गए। टैंकर चाक शराबी हालत में था...
article-image
पंजाब

चाइना डोर रखने के आरोप में एक गिरफ्तार

गढ़शंकर : जिला पुलिस प्रमुख के दिशा निर्देशों पर तथा डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख की हिदायतों पर एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर करनैल सिंह के नेतृत्व में शहर में अमन कानून बहाल रखने तथा सुरक्षा...
article-image
पंजाब

आबकारी नीति के कारण दिल्ली के कई मंत्रियों को जेल हुई , वहीं नीति पंजाब में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान द्वारा लागू की गई – सुनील जाखड़

चंडीगढ़ : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भगवंत मान केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। जाखड़ ने दावा किया कि पंजाब में भी दिल्ली की तर्ज पर आबकारी नीति लाई गई है.l सुनील जाखड़...
Translate »
error: Content is protected !!