गढ़शंकर में भगवान बाल्मीकि सभा द्वारा भव्य शोभा यात्रा गई सजाई

by
गढ़शंकर,  16 अक्तूबर :  भगवान वाल्मीक सभा गढ़शंकर द्वारा भगवान बाल्मीकि जी का जन्मदिवस श्रद्धा व उत्साह से मनाया जा रहा है। इस मौके आज गढ़शंकर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा भगवान श्री वाल्मीक मंदिर गढ़शंकर से शुरू होकर शहर के विभिन्न पड़ावों से होती वापिस मंदिर में जाकर संपन्न हुई। विभिन्न पड़ावों पर शोभा यात्रा का शानदार स्वागत किया गया। शोभा यात्रा के दौरान सजाई गई झांकियां भी मन मोह लेने वाली थीं। इस मौके पर प्रबंधन कमेटी के अलावा पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, कुलभूषण शोरी, नगर परिषद अध्यक्ष त्रिबंक दत्त ऐरी, उपाध्यक्ष सोमनाथ बंगड़, नगर कोशल के पूर्व अध्यक्ष राजिंदर कुमार शूका, पवन कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस शोभा यात्रा के दौरान एसडीएम श्री हरबंस सिंह भी विशेष रूप से शामिल हुए और उन्हें आयोजन समिति द्वारा सम्मानित भी किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरु नानक इंटरनेशनल एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा गोद लिए गए अजोवाल स्कूल का वार्षिक समारोह : शिक्षा एवं मानवता के कल्याण में समाज सेवी संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान – ब्रम शंकर जिम्पा

होशियारपुर, 26 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि सामाजिक सेवा संगठन शिक्षा और मानवता के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और ऐसे संगठन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। वह...
article-image
पंजाब

प्रदेश के हर क्षेत्र में करवाए जाएंगे रिकार्डतोड़ विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने 7 लाख 44 हजार की लागत से वर्धमान स्पीनिंग मिल के साथ वाली गली के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर :  कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप’ चंडीगढ़ को एक और झटका : इस्तीफाओं का सिलसिला जारी ग्रिवेंस कमेटी (सेल) चंडीगढ़ के चेयरमैन जगजीवनजीत सिंह ने अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

एएम नाथ। चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ में इस्तीफाओं का दौर लगातार जारी है। पार्टी को एक और झटका देते हुए ग्रिवेंस कमेटी (सेल) चंडीगढ़ के चेयरमैन जगजीवनजीत सिंह (जे.जे. सिंह) ने...
article-image
पंजाब

ब्यास नदी में बहे 4 युवकों में से 3 युवकों के शव पुलिस को हुए बरामद, 1 की तलाश जारी

जालंधर: पंजाब के जालंधर के अर्बन एस्टेट इलाके से रविवार को ब्यास नदी में बहे 4 युवकों में से 3 के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। ये शव पंजाब पुलिस की टीम...
Translate »
error: Content is protected !!