गढ़शंकर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन : केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए जुट जाए – पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना

by

गढ़शंकर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नया कार्यालय गढ़शंकर में विधिवत रूप से खोला गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ऑल इंडिया महिला विंग की पूर्व अध्यक्ष बीबी वरिंदर कौर थांदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान बीबी वरिंदर कौर थांदी ने कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यालय के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही कार्यकर्ताओं के संगठनात्मक कार्य भी यहीं से संचालित किए जाएंगे तथा कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें भजन ठेकेदार, रिंकू चांदपुरी, रमन कुमार समुंदड़ा, अमरजीत भिंदा (पूर्व पार्षद, माहिलपुर), संजीव पंचनंगला, अशोक बाली, बॉबी सैला, संजीव कटारिया (पूर्व महासचिव, गढ़शंकर), डॉ. सोनी बोड़ा, परमजीत पम्मा, संदीप शर्मा, सोहन लाल रिंकू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेटे पर नशे की लत हावी, मां ने मांगी खुदकुशी करने की इजाजत

लुधियाना : पंजाब के युवाओं में नशों की लत इस कद्र हावी हो चुकी है कि वह नशा पूर्ति के लिए चोरियों के अलावा घरवालों के साथ मारपीट करने लगे हैं। अपने बेटे की...
article-image
पंजाब

टेक्निकल सर्विसेज यूनियन ने मजदूर दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि की अर्पित  

गढ़शंकर, 1 मई: टेक्निकल सर्विसेज यूनियन द्वारा पावरका मंडल गढ़शंकर में झंडा फहराने की रस्म अदा की और इस संबंधी बताया कि 1886 में मजदूरों ने सर्मायेदारी खिलाफ इकट्ठे होकर 8 घंटे की ड्यूटी,...
Translate »
error: Content is protected !!