गढ़शंकर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न : भयंकर गर्मी के दौरान लोगों ने उत्साह पूर्वक किया मतदान

by
गढ़शंकर 1 जून – 2024 लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आनंदपुर साहिब के गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने गढ़शंकर के 1 लाख बहतर हजार एक सौ सैंतालीस मतदाताओं के लिए 167 पोलिंग स्टेशनों पर 228 बूथ बनाए गए थे। मतदान सुबह सात बजे धीमी गति से शुरू हुआ जो वक़्त गुजरने के साथ इसकी रफ्तार धीमी ही रही। इस चुनाव में नए मतदाताओं के साथ साथ बुजुर्ग मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक मतदान करते नजर आए। छह बजे तक मतदान का समय समाप्त होने पर करीब
60 प्रतिशत मतदान हुआ था। कुछ जगहों पर मशीनों के ठीक तरीके से काम नहीं करने की समस्या आई थी जिसे जल्दी ही ठीक कर दिया गया।
देखा जाए तो इस वार यहां आनंदपुर साहिब में 62 प्रतिशत, बलाचौर 60 प्रतिशत, बंगा 58 प्रतिशत, चमकौर साहिब 60 प्रतिशत, गढ़शंकर 60 प्रतिशत, खरड़ 55 प्रतिशत, नवांशहर 58 प्रतिशत, रूपनगर 60 प्रतिशत व एस ए एस 55 प्रतिशत के करीब मतदान हुआ।
भयंकर गर्मी के कारण राजनीतिक दल मतदाताओं को बूथों तक लिजाने मे नाकाम रहे। 2019 के लोकसभा चुनाव में गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से 63.9 मतदान हुआ था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेडिकल कालेज को वीसी को लिटाया उसी गद्दे पर : फरीदकोट स्थित मेडिकल में फटा-जला गद्दा देखकर भड़के स्वास्थ्य मंत्री

चंडीगढ़ । पंजाब के नए सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा चेकिंग के लिए शुक्रवार को फरीदकोट स्थित मेडिकल जब कॉलेज पहुंचे तो वह स्किन वार्ड में फटा-जला गद्दा देख कर इतने भड़क गए कि...
article-image
पंजाब

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में वंशिका ने पाया पहला स्थान

गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल पिपलांवाला में ब्लाक होशियारपुर में आरएए के तहत 6वीं से 10वीं कक्षा तक के बच्चों की जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमें सरकारी स्कूल बीरमपुर की 9वीं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी के नेपाल दौरे के पब वीडियों ने बढ़ाया सियासी पारा

दिल्ली :  नेपाल के निजी दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी के एक पब का वीडियो जम कर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक चीनी महिला के साथ नजर आ रहे हैं। दावा...
Translate »
error: Content is protected !!