गढ़शंकर। रेलवे विभाग द्वारा गढ़शंकर में रेलवे क्रॉसिंग का कच्चा रास्ता बंद करने के खिलाफ विकास मंच गढ़शंकर द्वारा केंद्र और पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विकास मंच गढ़शंकर के अध्यक्ष कुलविंदर संघा ने कहा यह रास्ता संत बाबा सतनाम सिंह किला आनंदगढ़ साहिब द्वारा बनवाया गया था। उन्हींनों कहा कि विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा था कि हम सड़क को पक्का करके पनाम तक तैयार करेंगे। यह सिर्फ एक जुमला निकला और अभी तक फिजिबिलिटी टेंडर की रिपोर्ट भी पेश नहीं की गई। यह लोगों के साथ धोखा है।
उन्हींनों ने कहा कि पिछले समय के दौरान विकास मंच गढ़शंकर द्वारा अविनाश राय खन्ना जी को मांग पत्र दिया गया था। उन्होंने विश्वास दिलाया था कि हम इस कच्चे रास्ते को बंद नहीं होने देंगे। विकास मंच गढ़शंकर ने पंजाब और केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह रास्ता नहीं खोला गया और शहर बाईपास नहीं बनाया गया, तो हम संघर्ष करेंगे।
इस मौके पर पार्षद दीपक कुमार , कृपाल पाला पार्षद, चौधरी अचर सिंह, धर्मजीत सिंह राजा, हरिदेव, हरमेश कुमार, हरजिंदर सिंह, नरेश लाल, रवि रल्ह, तरसेम लाल, दविंदर सिंह, किशन सिंह, हेमराज सिंह, सोनू शर्मा, दीपक शर्मा उपस्थित थे।
फोटो : विकास मंच गढ़शंकर के पदाधिकारी प्रदर्शन करते हुए।
