गढ़शंकर में लोगों के समर्थन से अकाली-बसपा गठबंधन जीतेगा: भुल्लेवाल राठां

by

गढ़शंकर : शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी के गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से संयुक्त प्रत्याशी ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुलेवाल राठां को क्षेत्र के हर गांव के लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान ग्राम रामपुर बिल्ड़ों में बड़ी संख्या में लोगों ने ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुलेवाल राठां का समर्थन किया। भुल्लेवाल राठां ने कहा कि क्षेत्र के लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है और लोग विकास के मुद्दे पर शिअद-बसपा गठबंधन का समर्थन कर रहे हैं। गढ़शंकर से अकाली- बसपा गठबंधन जीतेगा। उन्होंने झूठे वादे करके मतदाताओं को गुमराह करने की कोशिश करने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला किया। इस मौके पर अकाली नेता हरजीत सिंह भातपुर, सुच्चा सिंह बिल्ड़ों, अमरजीत सिंह पुरखोवाल, डॉ. लखविंदर बिल्ड़ों, अजीत सिंह, महिंदर चौधरी, सतनाम सिंह आदि उपस्थित थे।
फोटो :
रामपुर बिल्ड़ों में चुनावी सभा दौरान भुल्लेवाल राठां के साथ समर्थक।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिवलिंग स्थापना दिवस के अवसर पर वार्षिक भंडारा 14 जुलाई को करवाया जा रहा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव अतोवाल के प्राचीन शिव मंदिर पेंजुआना बाबा लक्ष्मण गिरी जी के स्थान पर शिव लिंग स्थापना दिवस के अवसर पर 14 जुलाई को वार्षिक भंडारा करवाया जा...
article-image
पंजाब

3 डिप्टी सुपरिडेंट समेत 25 जेल अफसर निलंबित : ड्रग्स और भ्रष्टाचार पर चला पंजाब सरकार का चाबुक

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने राज्य की जेलों में फैले भ्रष्टाचार और ड्रग्स नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने साफ संदेश दिया है कि नशे...
article-image
पंजाब

तीन ट्रवेल एजेंट गिरफ्तार : जबरन वसूली के मामलों में फर्जी वीजा, गैंगस्टरों और अपराधियों के जाली पहचान पत्र बनाने और उन्हें भारत से विदेश भेजने के आरोप में

मोहाली : मोहाली की स्पेशल ऑपरेशंस कमांड फोर्स ने तीन आव्रजन एजेंटों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर जबरन वसूली के मामलों में फर्जी वीजा, गैंगस्टरों और अपराधियों के जाली पहचान पत्र...
article-image
पंजाब

दिनदहाड़े फायरिंग : आप सरपंच के पति पर हमला, बाल-बाल बचे

अमृतसर : जंडियाला गुरु इलाके में गोलीबारी होने से हड़कंप मच गया। दरअसल, वेरोवाल मार्ग पर अज्ञात हमलावरों ने एक इनोवा गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात के समय गाड़ी में 2 लोग...
Translate »
error: Content is protected !!