गढ़शंकर में वशिष्ठ जठेरो का वार्षिक मेला मनाया श्रद्धापूर्वक

by

गढ़शंकर  – सती माता मंदिर तप अस्थान महेशायाना गढ़शंकर में वशिष्ट जठेरो का वार्षिक मेला बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सती माता जी के दरबार में हाजिरी लगाई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य प्रबंधक मंगत राम वशिष्ठ एवं आचार्य आशीष वशिष्ठ ने बताया कि वशिष्ठ जठेरा का वार्षिक मेला बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में वशिष्ठ समाज
से जुड़े श्रद्धालुओं ने दरबार पर पहुंचकर मत्था टेका। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर हवन यज्ञ के बाद ध्वजारोहण की रस्म अदा की गई। तत्पश्चात श्री रामायण जी का पाठ का भोग डाला गया।

इस अवसर पर माता सती की महिमा का गुणगान करने के बाद कंजक पूजन किया गया। जिसके बाद भव्य लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजकों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण एवं सेवकगण उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दीवाली का तोहफा दिया कैबिनेट मंत्री जिंपा ने वार्ड नंबर 27 को : दीप नगर में ट्यूबवैल किया जनता को समर्पित

25.50 लाख रुपए की लागत से बने ट्यूबवेल से इलाके में पीने के साफ पानी की समस्या का हुआ समाधान होशियारपुर, 23 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज वार्ड नंबर 27 के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चन्नी और अग्निहोत्री जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त

नई दिल्ली।  कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी तथा हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया। कांग्रेस के संगठन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पक्का र्मोचा : प्रदूषण व ओवरलोडिड टिप्परों को लेकर लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी दुारा दिन रात का लगाया पक्का र्मोचा आज आठवें दिन भी रहा जारी

तहसीलदार तपन भनोट के नेतृत्व में एक दर्जन विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शिकायते सुनी अधिकारियों ने धरना उठाने को कहा तो संघर्ष कमेटी ने कहा कि ठोस कार्रवाई करें गढ़शंकर: लोग...
article-image
पंजाब

मूसेवाला का परिवार न्याय पाने के लिए भटक रहा, सरकार और पंजाब पुलिस मूसेवाला की हत्या की जांच में नाकाम साबित – नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा

चंडीगढ़   :   आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार और पंजाब पुलिस शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच में नाकाम साबित हो रही है।  नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!