गढ़शंकर में विस्त दोआब नहर के साथ मुखी संत बाबा सतनाम सिंह जी द्वारा बनाए मिनी बाईपास को आज रेलवे विभाग ने किया बंद : नवांशहर से जैजों दोआबा को दोबारा से एक सप्ताह तक चालू की जा रही

by

गढ़शंकर :  कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब के मुखी संत बाबा सतनाम सिंह जी ने विस्त दोआब नहर के साथ बनाए मिनी बाईपास को आज रेलवे विभाग के अधिकारीयों ने पुलिस के साथ पहुँच कर बंद कर दिया है। क्योकिं यह मिनी बाईपास यहां से निकलता है वहां पर रेलवे लाइन विछी हुयी है।
कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब के मुखी संत बाबा सतनाम सिंह जी ने होला मोहल्ला के दौरान ट्रैफिक की गंभीर समस्या को देखते हुए गढ़शंकर में एक विस्त दोआब नहर के साथ से गढ़शंकर बंगा रोड से गढ़शंकर नवांशहर रोड़ तक बनाया था। कयोंकि संगत इस दौरान भारी संख्यां में तख्त श्री केसगढ़ साहिब श्री आनंदपुर साहिब को होला मोहल्ला के अवसर पर जाती है। जिसके चलते संत बाबा सतनाम सिंह जी ने यह मिनी बाईपास बनाया था। जिससे संगत को और उसके बाद आम लोगों को ट्रैफिक से बड़ी राहत मिली थी।
रेलवे के अधिकारी गत दिनों भी आए थे लेकिन स्थानीय कुछ संगठनों के विरोध के बाद चले गए थे। लेकिन आज फिर से रेलवे के कुछ अधिकारी पुलिस बल के साथ आये थे और उन्होनों रेलवे लाइन के उप्पर से मलवा हटा कर दोनों और से मिनी बाईपास को बंद कर दिया।
रेलवे अधिकारी सम्पर्क करने पर कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे है। एसएसई रेलवे नवांशहर का मोबाइल देर शाम तक बंद आ रहा था। हलाकिं एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि संतों के होला मोहल्ला के दौरान कुछ समय के लिए टेम्पोरेरी बनाया था। अब नवांशहर से जैजों दोआबा को दोबारा से एक सप्ताह तक चालू की जा रही है। जिसके चलते आज रेलवे लाइन से मलवा उठाया गया और दोनों साइड से बंद कर दिया गया।

कामरेड दर्शन सिंह मट्टू : जब तक बाईपास नही बनता यह रास्ता चलता रहना चाहिए। रेलवे को इस जगह पर रेलवे फाटक लगा देना चाहिए। संत बाबा सतनाम सिंह जी ने यह मिनी बाईपास बनाया था। लोगों को बड़ी राहत मिली थी। अब बंद करने से लोगों की परेशनी बाद जाएगी और गढ़शंकर शहर में ट्रैफिक समस्या फिर से विकराल रूप धारण कर जाएगी। सरकार कि जिन लोगों ने गढ़शंकर में बाइपास बनाने का वायदा किया था वह पूरा करें ।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा जिला उपाध्यक्ष राणा सहित चार नेताओं को पुलिस ने घर पर डिटेन किया, शाम पांच वजे किआ सभी को किया रिलीज़

गढ़शंकर : भाजपा के ‘सेवक आपके द्वार’ अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों के कार्ड बनाने जा रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष राज कुमार राणा को पुलिस ने उनके घर में ही सुबह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बाबा बालकनाथ न्यास ने 40.60 करोड़ के बजट को दी मंजूरी

रोहित जसवाल।  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध का प्रबंधन करने वाले एक न्यास ने इस वर्ष इसके संचालन के लिए 40.60 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। अधिकारियों...
article-image
पंजाब

DSP का गनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार : डीएसपी मौके से खिसके, सरकारी गाड़ी से मिले एक लाख रुपये

बठिंडा : विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भुच्चो मंडी सब-डिवीजन के डीएसपी रविंदर सिंह रंधावा के गनमैन कम सहायक रीडर राज कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए...
article-image
पंजाब

 वार्ड नंबर 9 के अजीत नगर में 34.77 लाख रुपए की लागत से लगा ट्यूबवेल : ट्यूबवेल के लिए जगह दान करने वाली बीबी हरपाल कौर से करवाया ट्यूबवेल का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने 

होशियारपुर, 28 फरवरी : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि होशियारपुर के लोगों को हर बुनियादी सुविधा मुहैया करवाई गई है और शहर के हर वार्ड की मांग अनुसार वहां पर विकास...
Translate »
error: Content is protected !!