गढ़शंकर में श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए 10वां विशाल भंडारे का शुभारंभ

by

लगातार सवा महीना तक चलेगा भंडारा
गढ़शंकर ; श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समूह इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए और आम लोगों के लिए दसवां विशाल भंडारा आज हवन यज्ञ के उपरांत शुरु हुआ जो कि शिव इच्छा तक चलेगा। इस अवसर पर शिव चरण दास जी महाराज डेरा श्री अमरनाथ धाम रामपुर बिलरों श्री बंत सरकार जी गढ़शंकर तथा अन्य संत महापुरुष विशेष तौर पर संगत को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे।इस अवसर पर लंगर कमेटी द्वारा संत महापुरुषों के अलावा इलाके के गणमान्य व्यक्तियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लंगर कमेटी के अध्यक्ष पवन कुमार हैप्पी, डॉ अशोक पराशर, योगराज गंभीर, विनोद प्रभाकर, हरपाल सिंह बेदी, अजय अग्निहोत्री, विनय शर्मा,ओंकार सिंह चाहलपुरी, राजीव अरोड़ा, पंडित राकेश गर्ग, राजीव राणा, टोनी तथा आचार्य आशीष कुमार के अलावा बड़ी गिनती में संगत तथा सेवादार उपस्थित थे। यहां यह बताने योग्य है कि इससे पहले ट्रस्ट द्वारा लगाए गए 9 विशाल भंडारे दिन-रात बिना रुके लगभग सवा महीना (40 दिन) तक चले थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जासूसी करने के आरोप में एक गिरफ्तार : लड़कियों की प्रोफाइल से हनी ट्रैप में फंसा; आर्मी की मूवमेंट करता था शेयर

पटियाला :  पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह सेना से जुड़ी जानकारियां पाकिस्तान भेजता था। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह...
article-image
पंजाब

गृह मंत्रालय द्वारा डॉ.साहिल हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य नामित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गृह मंत्रालय (भारत सरकार) के राज भाषा विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.धर्मपाल साहिल( होशियारपुर )को उनकी साहित्यक उपलब्धियों को देखते हुए श्रम और रोजगार मंत्रालय...
article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस पर गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत को समर्पित पंजाब की झांकी

चंडीगढ़ : 26 जनवरी 2026 को कर्तव्य पथ पर निकलने वाली पंजाब सरकार की झांकी सिर्फ एक राज्य की प्रस्तुति नहीं होगी, बल्कि यह मानवता, आस्था और बलिदान की उस विरासत को सामने लाएगी,...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत होशियारपुर से बस को दिखाई हरी झंडी

होशियारपुर से श्री तलवंडी साबो व श्री अमृतसर साहिब जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की ए.सी वाल्वो बस को किया रवाना यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा पंजाब सरकार करेगी वहन: ब्रम...
Translate »
error: Content is protected !!