गढ़शंकर रेलवे स्टेशन पर बारिश के बावजूद किसानों ने किया चक्का जाम गढ़शंकर

by

गढ़शंकर। संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर कुल हिंद किसान सभा, कीर्ति किसान यूनियन एवं अन्य मजदूर-मुलाजिम संगठनों ने बारिश के बीच में ही गढ़शंकर रेलवे स्टेशन पर चक्का जाम किया गया। इस दौरान किसान व यूनियन नेताओं ने मोदी सरकार के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की गई।
इस मौके पर किसान नेता दर्शन सिंह मट्टू, गुरनेक सिंह भज्जल एवं कुलविन्द्र सिंह चाहल द्वारा एम.एस.पी. को कानूनी मान्यता दिलाने एवं लखीमपुर खीरी के आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करवाने हेतु, किसानी संघर्ष के दौरान दर्ज किए झूठे केसों की वापसी, किसान संघर्ष के दौरान शहीद हुए किसान व मजदूरों के परिवारों को मुआवजा दिलाए जाने को लेकर आवाज बुलंद की गई। इस मौके पर शहीद उधम सिंह एवं किसान संघर्ष के 715 शहीद किसानों को श्रद्धांजलि भी भेंट की गई।
इस मौके पर महेन्द्र कुमार बडोआण, हरभजन सिंह अटवाल, बीईओ बलवीर सिंह खानपुरी, कैप्टन करनैल सिंह, रामजीत सिंह सरपंच, बलदेव राज बडेसरों, सतपाल लट्ठ, शिंगारा राम भज्जल, शेर जंग बहादुर, गुरमीत सिंह पांगली, होशियार सिंह गोल्डी, सतपाल सिंह चक्क फुलू, प्रेम सिंह राणा, प्रेम सिंह प्रेमी, मास्टर हंसराज, कश्मीर सिंह भज्जल, गुरदयाल सिंह मट्टू, रेशम सिंह, बलदेव सतनौर, संतोख सिंह व डा. जोगेन्द्र सिंह कुलेवाल विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसानों को फसलों के अवशेषों के टिकाऊ प्रबंधन के लिए किया जागरूक

गढ़शंकर, 1 जून :  जीआईजेड-जीपीएस रिन्यूएबल प्रोजेक्ट और वर्टीवर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से गढ़शंकर के गांव गढ़ी में फसलों के अवशेषों के प्रबंधन संबंधी कार्यशालाएं आयोजित कर किसानों को जागरूक किया गया। ये...
article-image
पंजाब

जयपाल भुल्लर गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार, 3 किलोग्राम हेरोइन व 2 पिस्तौल बरामद

जालंधर :  जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जयपाल भुल्लर गैंग के 1 सहयोगी को गिरफ्तार कर उनसे 3 किलोग्राम हेरोइन और 2 पिस्तौल बरामद की है। पुलिस के जांच से पता चला है कि रैकेट...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में अभिभावक शिक्षक एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव

गढ़शंकर, 28 नवम्बर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में अभिभावक शिक्षक संघ की आम बैठक बुलाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. अमनदीप हीरा...
Translate »
error: Content is protected !!