गढ़शंकर सब डिविजन को नए प्रस्तावित जिला श्री आनंदपुर साहिब के साथ जोडने को लेकर बार एसोसिएशन गढ़शंकर ने ट्रैफिक जामकर किया रोष प्रदर्शन

by

गढ़शंकर।   सब डिविजन गढ़शंकर को नए प्रस्तावित जिला श्री आनंदपुर साहिब के साथ जोडने के विरोध को लेकर बार एसोसिएशन गढ़शंकर के सदस्यों ने मुख्य मार्ग चंडीगढ-होशियारपुर पर  ट्रैफिक जाम लगाकर इसका विरोध जताया और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बस अड्डा गढ़शंकर तक रोष मार्च किया।
इस मौके पर विभिन्न वक्तों कहाकि जब भी पंजाब से नया प्रदेश या नया जिला बना उसमें जिला होशियारपुर को ही ज्यादा नुकसान हुआ जैसे हिमाचल प्रदेश बनने से होशियारपुर का काफी भाग जिला ऊना में चला गया उसके बाद जिला रोपड व शहीद भगत सिंह नगर बनने पर भी जिला होशियारपुर को ही छोटा कर कई सब डिविजन इनके साथ जोड़ दिए गए अब भी सब डिविजन गढ़शंकर को छोटा करने का काम किया जा रहा है। जिससे सब डिविजन गढ़शंकर में काम कराने आने वाली वाली आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पडेगा।इस मौके पर बार एसोसिएशन गढ़शंकर  राज कुमार भट्टी,  पूर्व प्रधान एडवोकेट पंकज कृपाल, एडवोकेट संजीव कुमार कालीया, एडवोकेट राम नाथ राय,एडवोकेट हरप्रीत सिंह ,एडवोकेट दीपांकर ल॔ब,एडवोकेट संजीव डोड, एडवोकेट हरविंदर पाल, एडवोकेट नरेश कुमार भट्टी, एडवोकेट सतपाल, एडवोकेट हरजीत कुमार, एडवोकेट जस नागपाल, एडवोकेट संजीव बंगा, एडवोकेट राम नाथ राय आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब की एकजुटता : बाढ़ में मानवता की मिसाल और राहत के प्रयास

चंडीगढ़ :  अगस्त 2025 में पंजाब में आई भयंकर बाढ़ ने न केवल मानव जीवन को प्रभावित किया, बल्कि पशुओं पर भी इसका गहरा असर पड़ा। इस आपदा ने 1,400 से अधिक गांवों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

जेल में हुई दोस्ती, बाहर शुरू किया नकली नोटों का खेल, पुलिस ने किया पर्दाफाश

हरिद्वार, 12 जुलाई :  पुलिस ने फेक करेंसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कस्टडी रिमांड के दौरान मिली अहम जानकारी के आधार पर पंजाब से गिरोह के मुख्य सरगना समेत दो आरोपितों को...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर से दिलवाई खुद को दिलाई धमकी : पुलिस ने भट्ठा मालिक सहित पांच पकड़े

बरनाला :  बरनाला जिला पुलिस ने एक दिलचस्प लेकिन गंभीर मामले का खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक ईंट भट्ठा मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर...
article-image
पंजाब

समराला में 24 अगस्त को होने वाली विजय रैली की तैयारी के लिए किरती किसान यूनियन की गांवों में की बैठके

गढ़शंकर :  सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 24 अगस्त को समराला में होने वाली विजय रैली की तैयारी के लिए किरती किसान यूनियन गढ़शंकर के सक्रिय सदस्यों की एक बैठक गांव सिकंदरपुर में...
Translate »
error: Content is protected !!