गढ़शंकर से कुल हिंद किसान सभा का 44 वां जत्था किसानी संघर्ष में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना

by

गढ़शंकर। कृषि कानून को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली की सरहदों पर चल रहे किसानी संघर्ष में शामिल होने के लिए गढ़शंकर से कुल हिंद किसान सभा का 44 वां जत्था रेशम सिंह की अगुवाई में दिल्ली रवाना हुआ। इस अवसर पर जत्थे ने गढ़शंकर में शहीद भगत सिंह के स्मारक पर नतमस्तक होकर उन्हें श्रद्धा के फूल अर्पित किए। इस अवसर पर कुल हिंद किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू और प्रदेश सचिव गुरनेक सिंह भजल ने कहा कि कृषि विरोधी तीन काले कानून रद्द करने की मांग को लेकर और एमएसपी को कानूनी दर्जा देने के लिए देश का अन्नदाता पिछले साढे 7 महीने से दिल्ली की सरहदों पर संघर्ष कर रहा है और इस संघर्ष के दौरान अब तक 550 के करीब किसान शहीद हो चुके हैं।परंतु केंद्र सरकार अपने अड़ियल रवैए पर कायम है। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि कानून रद्द नहीं होते किसानी संघर्ष जारी रहेगा। इस जत्थे में निर्मल सिंह, कुलदीप सिंह, जस्सा सिंह, वीरू सिंह, रोशन लाल, रामलाल और दर्शन लाल आदि किसान शामिल थे। इस अवसर पर कैप्टन करनैल सिंह और करण संघा आदि उपस्थित थे।
Attachments area

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार को लंबित संशोधित पेंशन और महंगाई भत्ता का बकाया भुगतान करने का हाई कोर्ट का कड़ा आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब के हजारों पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार को लंबित संशोधित पेंशन और महंगाई भत्ता का बकाया भुगतान करने का आदेश दिया है।...
article-image
पंजाब

आईवीवाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने सीनियर सिटीजन प्रिविलेज कार्ड लांच किया

होशियारपुर  , 16 फरवरी: सीनियर सिटीजन की हेल्थ केयर आवश्यकताओं में सुधार हेतु आईवीवाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, जो 5 अस्पतालों, 750 बिस्तरों, 280 आईसीयू बिस्तरों और हर साल 3 लाख से अधिक मरीजों के इलाज के साथ पंजाब का सबसे बड़ा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल नेटवर्क है, ने आज सीनियर सिटीजन के लिए एक स्पेशल प्रिविलेज कार्ड लांच किया...
article-image
पंजाब

सरकारी सेकेंडरी स्कूल पक्खोवाल बीहड़ां में बच्चों को किए  स्कूल बैग वितरित

गढ़शंकर, 23 अप्रैल : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्खोवाल बीहड़ां में स्कूल स्टाफ द्वारा प्रवासी भारतीय के सहयोग से स्कूल में पढ़ने वाले छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूल बैग भेंट...
article-image
पंजाब

स्व: गौरव की स्मृति को समर्पित स्वैच्छिक ब्लड कैंप  19 फरवरी को गांव मेंहिंदवानी  में

गढ़शंकर  : 15 फरवरी :  जिला रेड क्रॉस सोसायटी के नेतृत्व और बीडीसी ब्लड सेंटर  नवांशहर के तकनीकी सहयोग से गांव मेंहिंदवानी में  सेवानिवृत्त सूबेदार संतोख चंद और गांव मेंहिंदवानी के निवासियों द्वारा  19...
Translate »
error: Content is protected !!