गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रैस रिहर्सल आज : डिप्टी कमिश्नर ने लिया गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा

by

सुरक्षा, पार्किंग व ट्रैफिक नियंत्रण संबंधी सभी तैयारियां मुकम्मल: एस.एस.पी
होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रैस रिहर्सल 24 जनवरी को पुलिस लाइन ग्राउंड होशियारपुर में करवाई जाएगी। वे सोमवार पुलिस लाइन ग्राउंड में जिला स्तरीय समारोह की तैयारियां का जायजा ले रहे थे। उन्होंने इस दौरान अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देश दिए कि सौंपी गई ड्यूटी तनदेही व मेहनत से निभाने के लिए कहा। इस मौके पर उनके साथ एस.एस.पी. सरताज सिंह चाहल भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय समारोह के दौरान जहां स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया जाएगा, वहीं विलक्षण प्राप्तियों वाली सख्शियतों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विभागों की ओर से विकास कार्यों को दर्शाती झाकियां भी निकाली जाएंगी।
कोमल मित्तल ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि समारोह के दौरान अलग-अलग स्कूली बच्चों की ओर से मास पी.टी. शो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों सही ढंग से करवा ली जाए। उन्होंने विभागों की ओर से निकाली जाने वाली झाकियां, बैरीकेडिंग, पुरस्कारों का वितरण, प्रशंसा पत्रों का वितरण, पंडाल की सजावट, पीने का पानी, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा, पार्किंग, सिक्योरिटी व ट्रैफिक प्रबंध, स्वतंत्रता सेनानियों के लिए बैठने का प्रबंध सहित अलग-अलग कार्यों संबंधी अधिकारियों को निर्देश दिए।
एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए कहा कि जिला स्तरीय समागम संबंधी सारे सुरक्षा प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, पार्किंग व ट्रैफिक नियंत्रण संबंधी विशेष तैयारियां कर ली गई हैं।
इस मौके पर एस.डी.एम. प्रीतइंदर सिंह बैंस, एस.पी(मुख्यालय) मंजीत कौर, जिला राजस्व अधिकारी गुरमीत सिंह मान, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

AAP in the dock as

Hoshiarpur | Daljeet Ajnoha | Mar 03 : Senior BJP leader and former Cabinet Minister Tikshan Sood, in a press note reacting to rampant illegal mining in Punjab, alleged that government officials are colluding...
article-image
पंजाब

37 लाख रुपए के चेक अलग-अलग गांवों को सांसद मनीष तिवारी ने बांटे

नवांशहर, 2 जुलाई: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास के अपने वायदे को पूरा करने की दिशा में गांवों छोकरां और भंगल कलां...
पंजाब

विधान सभा चुनाव के लिए जनरल आब्जर्वरस, पुलिस आब्जर्वर व खर्चा आब्जर्वर पहुंचे होशियारपुर

चुनाव संबंधी किसी तरह की मुश्किल आने पर उनके मोबाइल नंबरों पर किया जा सकता है संपर्क चुनाव आयोग की ओर से जिले में 4 जनरल आब्जर्वरस, 1 पुलिस आब्जर्वर व 3 खर्चा आब्जर्वर...
article-image
पंजाब

नगर सुधार ट्रस्टों की खाली पड़ी जमीनों की ई-नीलामी कर सरकार ट्रस्ट को कर रही मजबूतः ब्रम शंकर जिंपा

   7.73 एकड़ में राजीव गांधी एवेन्यू नाम से जल्द ही स्थापित की जाएगी नई रिहायशी स्कीम, सरकार से मिली मंजूरी होशियारपुर, 15 जुलाईः कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!