गमाडा द्वारा एलओआई और अलॉटमेंट की देरी को लेकर सांसद तिवारी से मिला शिष्टमंडल

by

मोहाली: ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा एयरोसिटी मोहाली की स्थापना के वक्त एक्वायर की गई जमीन के बदले की जाने वाली अलॉटमेंट के लिए एलओआई और अलॉटमेंट लेटर जारी करवाए जाने की मांग करते हुए इलाके के गांवों का एक शिष्टमंडल श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी से मिला। जिन्होंने देरी के चलते गांव वालों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया।
हलके के अलग-अलग गांव मनौली, चों माजरा, सैनी माजरा, बारी, बकरपुर आदि के सरपंच, पंच, नंबरदार और जमीनों के मालिक वफद में शामिल थे। जिन्होंने आरोप लगाया कि एयरोसिटी मोहाली की स्थापना के वक्त उनकी जमीन एक्वायर हुई थी। जिसके मुआवजे के रूप में लैंड पूलिंग स्कीम के तहत करीब 151 एकड़ की जमीन के बदले मुआवजा लैंड पूलिंग स्कीम के तहत कमर्शियल और रिहायशी साइट के तहत प्लाट लेने की स्कीम अपनाई गई थी। उनका आरोप है कि अभी तक 100 वर्ग गज की कमर्शियल साइट के रूप में एलओआई पत्र जारी नहीं किए गए हैं। जबकि छोटे जमीन मालिकों, जिनमें 1 एकड़ से कम के लोग हैं, उनमें से कईयों को कमर्शियल जगह के एल.ओ.आई पत्र नहीं जारी किए गए।
जिस पर सांसद तिवारी ने कहा कि हलके के लोगों को किसी भी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। वह खुद संबंधित अथॉरिटी से बात करेंगे, ताकि उनका बनता हक जल्द मिल सके।
इस अवसर पर शिष्टमंडल में अन्य के अलावा, मनजोत सिंह सचिव पंजाब युवा कांग्रेस, हरमन सिंह गांव मनोली, सतबीर सिंह नंबरदार गांव मनोली, सुखबीर सिंह गांव चों माजरा, गुरिंदर सिंह गांव सैनी माजरा, अमर सिंह नंबरदार सिओं, जसवंत सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ADC launches help desk at

Hoshiarpur/May 27/Daljeet Ajnoha : Following directions from the Election Commission of India and District Election Officer Ashika Jain, Additional Deputy Commissioner (General)‑cum‑Additional District Election Officer Nidhi Kumud Bambah inaugurated a help desk on Wednesday...
article-image
पंजाब

कंडी नहर का पानी कंडी क्षेत्र के खेतों तक पहुंचना चाहिए न कि फैक्ट्रियों तक: मट्टू

गढ़शंकर, 6 अगस्त: कंडी संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने कंडी संघर्ष समिति के संयोजक कामरेड दर्शन सिंह मट्टू द्वारा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी, विधायक गढ़शंकर को स्थानीय विश्राम गृह में ज्ञापन सौंपा...
article-image
पंजाब

ASI ने नहर में लगा दी छलांग : 7 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

फिरोजपुर :  जिले के मक्खू क्षेत्र में तैनात पंजाब पुलिस के एक  एएसआई के लापता होने के मामले ने पुलिस प्रशासन में हलचल मचा दी है। एएसआई गुरदयाल सिंह के लापता होने से पहले...
article-image
पंजाब

दिल्ली बम विस्फोट के दोषी भुल्लर की समय से पहले रिहाई नहीं : SRB ने केंद्र की सिफारिश को ठुकराया

नई दिल्ली : 1993 के दिल्ली बम विस्फोट के दोषी देवेंद्र पाल सिंह भुल्लर की समय से पहले रिहाई नहीं होगी। दिल्ली के सजा समीक्षा बोर्ड (एसआरबी) ने केंद्र सरकार की सिफारिश को अस्वीकार...
Translate »
error: Content is protected !!