गरीब लोगो के काटे राशन कार्ड दोबारा शुरू करने की मांग : सीपीआईएम दुारा सैकड़ो लोगो को साथ लेकर राशन कार्ड काटने के विरोध में किया रोष मार्च

by

एसडीएम कार्यालय में धरना लगाया और एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर गरीब लोगो के काटे राशन कार्ड दोबारा शुरू करने की मांग की
गढ़शंकर : सीपीआईएम की तहसील गढ़शंकर की ईकाई दुारा सैकड़ों लोगो को साथ लेकर समार्ट राशन कार्ड काटे जाने के खिलाफ आज शहीद भगत सिंह समारक, बस स्टैंड गढ़शंकर से रोष मार्च शुरू कर एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर तक किया और फिर एसडीएम कार्यालय के परिसर में धरना लगा दिया। जिसमें भारी संख्यां में महिलाएं भी शामिल हुए। इस दौरान रोष मार्च व धरना सीपीआईएम के जिला सचिव गुरनेक सिंह भज्जल, प्रदेशिक कमेटी के सदस्य कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू, महिंद्र कुमार बढ़ोयाण की अगुआई में लगाया गया। जिसमें जोरदार सरकार के खिलाफ नारेवाजी की गई और एसडीएम जशनप्रीत कौर गिल को ज्ञापन सौंप कर काटे गए राशन कार्ड वहाल करने की मांग की गई।
इस दौरान बिभिन्न व्क्ताओंं ने कहा कि भगवंत मान सरकार दुारा गरीब लोगो के राशन कार्ड काटने गरीब लोगों में हाहाकार मच चुकी है। लेकिन सरकार व उसके प्रतिनिधि सिर्फ ब्यानवाजी तक सीमित है। लेकिन सरकार दुारा गरीबों के काटे गए राशन कार्डो के कारण गेहूं नहीं मिला। जिसके चलते मजबूरन उन्हें मार्केट से गेंहू या आटा खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने गरीब लोगो को काटे राशन कार्ड तुरंत बहाल करने और इस महीने दिए जाने वाला गेंहू देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार रोजाना जरूरत की 14 वस्तूओं को आधे दामों पर सभी लोगो के लिए उपलब्ध करवाए। उन्होंने कहा कि जव तक काटे गए राशन कार्ड दोबारा शुरू नहीं किए जाते तव तक संघर्ष जारी रहेगा। इसके ईलावा उन्होंने पैंशन धारक कर्मचारियों दौ सौ रूपए की कटौती करने की घोषणा की कड़ी निंदा करते हुए इसे तुरंत वापिस लेने की भी मांग की है। इस इौरान मोहन लाल बीनेवाल, करनैल सिंह, प्रेम सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुरिंद्र कौर चूंबर, नीलम बढ़ोयाण, रविंद्र कुमार नीटा, कुलभूशन कुमार मैहिंदवानी, सुखदेव सिंह डानसीवाल, रामजी दास चौहान, कशमीर सिंह भज्जल, शेर जंग बहादर, शिगारां सिंह भज्जल, हंस सिंह, रेशम सिंह भज्जल आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

रेल संपर्क को लेकर चिंता: सांसद मनीष तिवारी ने संसद में उठाई चंडीगढ़ की आवाज

सिटी ब्यूटीफुल’ को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए: रेलवे की उपेक्षा को लेकर केंद्र सरकार बोला हमला नई दिल्ली/चंडीगढ़, 11 फरवरी: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में चंडीगढ़ की रेल कनेक्टिविटी के पुनः...
article-image
पंजाब

2 किलो हेरोइन बरामद : 40 किलोमीटर तक पीछा करके 2 नशा तस्करों को दबोचा

तरन तारन: पंजाब पुलिस ने रविवार को भारत-पाक सरहद पर 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नशा तस्करों को 40 किलोमीटर तक पीछा करके दबोचा है, इन तस्करों के पास...
article-image
पंजाब

विजय दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने युद्ध स्मारक में शहीदों को अर्पित किए श्रद्धासुमन : वीर शहीद सैनिकों का हमेशा ऋणी रहेगा देश: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 16 दिसंबर:  कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज विजय दिवस 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध व बांग्लादेश की स्वतंत्रता की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले 3900 सैनिकों को युद्ध स्मारक...
article-image
पंजाब

नशा तस्करी में बाप-बेटा और दामाद गिरफ्तार ; करियाना स्टोर की आड़ में कर रहे थे नशा तस्करी

लुधियाना : एसटीएफ ने लुधियाना शहर में नशा तस्करी का भंडाफोड़ कर आरोपी बाप-बेटा और दामाद गिरफ्तार किया है। यह करियाना स्टोर की आड़ में नशा तस्करी कर रहे थे। इनके पास से 32...
Translate »
error: Content is protected !!