गरीबों को मिलेगा डबल मुफ्त राशन; हर माह 8500 रुपए : तिवारी ने इंडिया की जन कल्याण गारंटियों को दर्शाया; पूछा – भाजपा के पास देने के लिए है क्या

by
बैंक खातों में 15 लाख रुपए डालने, हर साल 2 करोड़ नौकरियों जैसे वायदों पर भाजपा को फटकारा
चंडीगढ़, 23 मई: चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा है कि 4 जून को बनने वाली गठबंधन सरकार मुफ्त राशन को 5 किलोग्राम से दोगुना कर 10 किलोग्राम करेगी। इसके अलावा, वह देश के प्रत्येक गरीब परिवार को हर महीने 8500 रुपये देना शुरू करेगी।  उन्होंने लोगों से कहा कि 1 जुलाई, 2024 की तारीख नोट कर लें और यह होना शुरू हो जाएगा।
यहां अपने चुनाव प्रचार के दौरान केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न इलाकों में जनसभाओं की एक श्रृंखला को संबोधित करते हुए, तिवारी ने अपनी पार्टी और गठबंधन की विभिन्न गारंटियों को जिक्र किया व भारतीय जनता पार्टी को एक एक भी गारंटी गिनाने की चुनौती दी, जिससे गरीबों और जरूरतमंदों को सीधे लाभ होगा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इंडिया की सरकार वर्तमान में दिए जा रहे मुफ्त राशन को 5 किलोग्राम से दोगुना कर हर महीने 10 किलोग्राम कर देगी। उन्होंने कहा कि जो वर्तमान में मुफ्त प्रदान किया जा रहा राशन भी 2013 में कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया था, जब वह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, जिसे भोजन का अधिकार अधिनियम भी कहा जाता है, लेकर आई थी।
उन्होंने कहा कि इसी तरह, देश के प्रत्येक गरीब परिवार को 8500 रुपये की सीधी मासिक नकद सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह पैसा सीधे परिवार की एक महिला सदस्य को ट्रांसफर किया जाएगा।
एक सवाल का जवाब देते हुए कि क्या ऐसी योजनाएं अर्थव्यवस्था को खत्म नहीं करेंगी, जिस पर तिवारी ने कहा कि यह दूसरा तरीका है, क्योंकि यह योजना लोगों की खरीद क्षमता में वृद्धि करके अर्थव्यवस्था को गति देगी, जिससे वस्तुओं की मांग पैदा होगी और उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। जिसका का अर्थ है, उद्योगों द्वारा अधिक मैन्युफैक्चरिंग और अधिक नौकरियाँ व एक तरह का पूरा आर्थिक चक्र चलेगा।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि इस तरह से धन को जरूरतमंदों के बीच वितरित करने की आवश्यकता होगी और अर्थव्यवस्था की मदद भी करनी होगी, न कि उस तरह जैसे कि भाजपा सरकार ने पिछले दस वर्षों के दौरान किया है।  उन्होंने जिक्र कि किस प्रकार भाजपा ने कुछ अरबपतियों के 16 लाख करोड़ रुपये के ऋण माफ कर दिए और अमीर व गरीब के बीच एक बड़ा अंतर पैदा कर दिया।
तिवारी ने भाजपा से पूछा कि विदेश से काला धन लाकर हर भारतीय के बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने या हर साल दो करोड़ नौकरियां पैदा करने के उसके वादे का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि वास्तविक तथ्य यह है कि आज बेरोजगारी पिछले 45 वर्षों में अपने चरम पर है और 70 करोड़ भारतीय बेरोजगार हैं।
खड़गे और राहुल के मुकाबले बहुत छोटे हैं टंडन :   एक सवाल कि भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उनके लिए प्रचार करने के लिए चंडीगढ़ नहीं आए, का जवाब देते हुए तिवारी ने कहा, वह खुद उन्हें हराने के लिए पर्याप्त हैं।
तिवारी ने टंडन पर तंज कसते हुए कहा कि टंडन को खड़गे और गांधी का ध्यान आकर्षित करने के लिए संसद में कम से कम दो कार्यकाल की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि वह (टंडन) अपने बारे में बहुत ही ज्यादा महत्वाकांक्षी राय रखते हैं, जो 4 जून को खत्म हो जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कार नहर में गिरने से दो पटवारियों की मौत

तरनतारन : तरनतारन के पास कच्चा पक्का गांव के पास बीती रात कार नहर में गिरने से दो पटवारियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक होंडा सिटी कार नहर में गिर गई...
article-image
पंजाब

100 दिन में नशा तस्करों की 78.52 करोड़ रुपए की संपत्ति की फ्रीज : पंजाब पुलिस ने 13.03 करोड़ रुपए ड्रग मनी की बरामद

चंडीगढ़। प्रदेश को नशा मुक्त करने के अभियान के तहत एक तरफ जहां पंजाब पुलिस नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजते हुए भारी संख्या में नशीले पदार्थ जब्त कर रही है। वहीं नशा...
article-image
पंजाब

बजट में पंजाब के लिए कुछ भी नहीं – केंद्र सरकार ने 10 साल में पंजाब के साथ किया सिर्फ धोखा : हरपाल चीमा

जालंधर: केन्द्र सरकार का अंतरिम बजट 2024-25 पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता और पंजाब सरकार के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बजट में पंजाब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में नगर निगम पार्किंग स्थलों में 20 मिनट पार्किंग के देने होंगे सिर्फ 10 रुपये

रोहित जसवाल । ऊना, 28 नवम्बर. नगर निगम ऊना के आयुक्त एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि शहर में नगर निगम की सभी पार्किंग में 20 मिनट तक वाहन पार्क करने का शुल्क...
Translate »
error: Content is protected !!