गर्मी में विटामिन डी के लिए कितने बजे की धूप लेनी चाहिए : कितनी देर धूप में रहने पर शरीर को मिलता है Vitamin D

by

गर्मी के दिनों में सुबह 7-8 बजे से ही धूप काफी तेज हो जाती है। ऐसे में ज्यादातर लोग घर से निकलना बंद कर देते हैं। हालांकि विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए कुछ देर धूप में बैठना या टहलना अच्छा माना जाता है।

इससे हमारा शरीर खुद ही विटामिन डी बनाने लगता है। लेकिन धूप में जाने पर शरीर को कब विटामिन डी मिलेगा और कब हानिकारक यूवी किरणें शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये जानना जरूरी है। आइये जानते हैं गर्मी के दिनों में विटामिन डी के लिए कितने बजे की धूप लेनी चाहिए?

गर्मी में विटामिन डी के लिए कितने बजे की धूप लें?

सर्दी, गर्मी और बारिश के दिनों में सूरज की गर्मी अलग-अलग होती है। ऐसे में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए हर मौसम में आपको अलग-अलग समय पर धूप में जाना चाहिए। तेज गर्मी में आपको सुबह 9 बजे से 10.30 बजे के बीच की धूप लेनी चाहिए। इस समय शरीर को विटामिन डी उत्पादन के लिए जरूरी यूवीबी किरणें मिलती हैं। वहीं सर्दी के दिनों में आप 10 बजे से 2 बजे तक की धूप ले सकते हैं। बारिश के दिनों में आप 9 बजे से 11 बजे तक की धूप ले सकते हैं।

विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए कितनी देर धूप लें?

धूप लेने का समय आपकी स्किन टोन पर काफी निर्भर करता है। फेयर स्किन टोन वालों को कम देर धूप में रहने के लिए कहा जाता है। ये लोग 10-20 मिनट धूप में टहल सकते हैं। वहीं डार्क स्किन टोन वालों को करीब 30 मिनट के लिए धूप में रहना चाहिए। कोशिश करें अपने हाथ, पैर, पेट और पीठ पर धूप के किरणें पड़ने दें। इससे शरीर को जल्दी और भरपूर विटामिन डी मिलता है।

विटामिन डी के फायदे

शरीर के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है। विटामिन डी फैट में घुलने वाला विटामिन है जो डी1, डी2 और डी3 का समूह है। शरीर में कैल्शियम और फास्फोरस को अवशोषित करने, हड्डियों को मजबूत बनाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और दांतों, मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में विटामिन डी अहम भूमिका निभाता है। सबसे खास बात ये है कि विटामिन डी के लिए हमें दवा या कुछ भोजन खाने की जरूरत नहीं है। धूप में जाने पर हमारा शरीर खुद ही विटामिन डी बनाने लगता है। सूर्य की रोशनी में जाने पर शरीर 7-डीहाइड्रोकोलेस्टेरॉल को कोलेकैल्सीफेरोल (विटामिन डी) में बदल देता है। इसलिए जरूरी है कि आप कुछ समय धूप में बिताएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Kamal Pal Assumes Charge as

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/Mar.11 : Information and Public Relations Department officer Kamaljit Pal today assumed charge as the District Public Relations Officer (DPRO) of Hoshiarpur. Speaking on the occasion, he said that he would...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोर्ट ने सुनाई सजा : मरते दम तक के लिए आजीवन कारावास : कट्टे की नोक पर बारी-बारी लूटी थी नाबालिग की इज्जत

अलवर :  राजस्थान के अलवर में कट्टे की नोक पर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को मरते दम तक की सजा सुनाई गई है. हथियार के बल पर तीन युवकों ने नाबालिग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचएएस अधिकारी केशव राम ने संभाला मेडिकल कॉलेज चंबा में संयुक्त निदेशक का पदभार

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी केशव राम ने 9 दिसंबर को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में संयुक्त निदेशक का पदभार संभाल लिया। वह इससे पूर्व मई 2023 से जनजातीय जिला लाहौल स्पीति...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए शानदार प्रयास : डॉ. रवजोत सिंह

जेल एवं प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री ने गांव कोटला नोध सिंह में वॉलीबॉल टूर्नामेंट में की शिरकत कहा—‘खेडां वतन पंजाब दियां’ ने खिलाड़ियों को खेल प्रतिभा निखारने के लिए स्थापित किया बेहतरीन मंच...
Translate »
error: Content is protected !!