गर्ल्स कालेज मानसोवल में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण

by

गढ़शंकर : महाराज ब्रह्मा नंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजिंदर चंद गर्ल्स कॉलेज, मानसोवाल में मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत इस दौरान एनएसएस की प्रोग्राम अफसर कमलेश रानी के नेतृत्व में एनएसएस यूनिट दुआरा विशेष पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया। ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानियों तथा देश की सुरक्षा में जान न्योछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित किया गया।
जिसके तहत आज कालेज कैंपस में छादार, फलदार वृक्ष व फूलों के पौधे लगाये गए है, जिसमें एनएसएस के वालंटियरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एनएसएस की प्रोग्राम अफसर कमलेश रानी ने उपस्थित एनएसएस वालंटियरों को पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जहां विद्यार्थियों के बीच हरित चेतना का निर्माण और विकास करना है, वहीं जमीनी स्तर पर पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देकर विभिन्न प्रकार के प्रदुषण से मुक्ति में सहभागी भी बनना है। इस अवसर पर कालेज प्रिंसिपल रविन्द्र कौर ने एनएसएस दुआरा ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत पोदारोपन करने की सराहना करते हुए कहा कि आज अगर इस धरती पर जीवन बचाना है तो हर व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए और उनके पालन पोषण की भी जिमेवारी उठानी चाहिए। इस समय कालेज अध्यापिका इंदु भी मौजूद थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्र सरकार ने पंजाब के गरीबों के खिलाफ रची साजिश -8 लाख परिवारों के राशन कार्ड काटना भाजपा की सोची-समझी साजिश, पंजाब सरकार हर अन्याय के खिलाफ लड़ाई के लिए तैयार : डॉ. रवजोत सिंह

  कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी, विधायक जिंपा व घुम्मण की मौजूदगी में की प्रेस कांफ्रेंस होशियारपुर, 24 अगस्त:  कैबिनेट मंत्री पंजाब डॉ. रवजोत सिंह ने आज पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए...
article-image
पंजाब

सिद्धू 21 को मोगा में करेंगे रैली : कांग्रेस ने किया किनारा, जिला उपाध्यक्ष ने कहा आयोजकों से कह दिया, कि पोस्टर से उनका फोटो हटा दिया जाए

मोगा : कांग्रेस पार्टी में विरोध के बावजूद पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के तेवर नरम नहीं पड़ रहे। सिद्धू 21 जनवरी को फिर मोगा में रैली करेंगे। हालांकि प्राइम...
article-image
पंजाब

7 तस्कराें काे किया गिरफ्तार : 10 किलाे हेराेइन बरामद

चंडीगढ़, 26 जुलाई । पंजाब पुलिस ने सीमा पार से हो रही तस्करी की घटनाओं पर विराम लगाते हुए अमृतसर क्षेत्र से 7 आरोपितों को गिरफ्तार करके 10 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस...
article-image
पंजाब

माहिलपुर और हैबोवाल में आम आदमी क्लीनिक का डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने किया उद्घाटन

पंजाब सरकार आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से जनता को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध – रौड़ी माहिलपुर/होशियारपुर, 23 सितंबरः डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने...
Translate »
error: Content is protected !!