गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मशाला बनेगा माॅडल स्कूल: सुधीर शर्मा

by
विधायक ने वार्षिक उत्सव में मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए टैब्स
धर्मशाला, 10 जनवरी। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि राजकीय गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला को माॅडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस के लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। बुधवार को राजकीय गल्र्स वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला के वार्षिक उत्सव में विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए व्यापक स्तर पर सुधार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है तथा इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बेहतरीन कार्य करने वाले स्कूलों और अध्यापकों को राज्य सरकार प्रोत्साहित करेगी और इसके तहत जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए वर्ष 2026-2027 तक राज्य की प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्तर की 2050 पाठशालाओं को चरणबद्ध तरीके से स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। उन्होेंने कहा कि राज्य में सरकारी क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले जाएंगे। इसके साथ ही स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम भी शुरू किया जाएगा, जिसके लिए खण्ड, उपमंडल व जिला स्तर के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा ताकि शिक्षा के स्तर में सुधार आ सके।
उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में लाए जा रहे सुधारों के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों कोे आयु वर्ग के अनुसार जीवन उपयोगी कौशल (लाइफ स्किल) में पारंगत किया जाएगा, ताकि उनका ज्ञान केवल किताबों तक ही सीमित न रहने पाए।
इससे पहले प्रधानाचार्य ममता ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कि स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा मुख्यातिथि ने सत्तर मेधावी बच्चों को टैब्स देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डाइट की प्रिंसिपल नीना कुंज, डीडीआईओ अश्वनी भट्ट, एसएमसी अध्यक्ष समिता पठानिया, संजय ठाकुर, प्रिंसिपल संजय कपूर, यशपाल मनकोटिया, आभा, योगेश्वर ठाकुर, अनिल कुमार, अधिशासी अभियंता आईपीएच संदीप चैधरी, अधिशासी अभियंता विद्युत विकास ठाकुर सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन कोर्स : डीएलएड की 518 खाली सीटों के लिए 3,787 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की होगी अब जांच

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन कोर्स सत्र 2024-26 के लिए सरकारी डाइट और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के आवंटन की दूसरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1,63,268 इंतकाल, 9,417 तकसीम, 12,453 निशानदेही और 2,427 राजस्व त्रुटियों के मामलों का प्रदेश सरकार ने 10 माह में राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से निपटारा कियाः मुख्यमंत्री

केवल जुलाई माह में ही 31,500 राजस्व मामले निपटाए एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेशभर में  अक्तूबर, 2023 से जुलाई, 2024 के मध्य राज्य सरकार द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मूल स्वरूप में पुरानी पेंशन को बहाल करने वाले देश का पहला राज्य बना हिमाचल : अब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कर्मचारियों को गुमराह करने के लिए तथ्यहीन बातें कर रहे – विधायक चंद्रशेखर

एएम नाथ। शिमला, 20 अप्रैल :  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रशेखर ने कहा है कि पुरानी पेंशन स्कीम मामले में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर फ़िल्मी संगत की रंगत चढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी में दिव्यांगजनों को वितरित किए उपकरण : दिव्यांगों की हर सहायता के लिए प्रदेश सरकार और विधायक संजय रतन हर संभव प्रयास कर रहे- रितु रतन

ज्वालामुखी/तलवाड़ा(राकेश शर्मा) ज्वालामुखी में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग जनों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए गए इस अवसर रितु रतन ने कहा कि दिव्यांगों की हर सहायता के लिए प्रदेश सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!