गला घोंट कर की थी हत्या : कमल कौर भाभी मर्डर मामले में दोषी साबित हुए आरोपी

by

बठिंडा। बहुचर्चित कमल कौर भाभी कत्ल मामले में अदालत ने दो आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। इस केस में जसप्रीत सिंह और निमरत प्रीत कौर के खिलाफ चालान पेश होने के बाद अदालत ने आज दोनों को दोषी ठहराते हुए केस चलाने की प्रक्रिया शुरू की है।

हालांकि दोनों आरोपियों ने अदालत में दोषों से इनकार करते हुए अपने बचाव में ट्रायल चलाने की अपील की है।

इस बीच, मामले में आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरो और रणजीत सिंह अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अमृतपाल सिंह भारत से यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) भाग गया है, जबकि रणजीत सिंह की लोकेशन का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, इस हत्याकांड में एक अज्ञात व्यक्ति की पहचान अभी बाकी है, जिसकी भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। पुलिस टीम इस दिशा में जांच तेज कर चुकी है।

गौरतलब है कि कमल कौर भाभी की हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। आर पुलिस ने लंबी जांच के बाद चार मुख्य आरोपियों के खिलाफ चालान अदालत में दाखिल किया था। अब मामले की सुनवाई अगले चरण में पहुंचेगी, जिसमें अदालत गवाहों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेगी।

प्रमोशन करवाने का बनाया था बहाना

घटना को लेकर एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया था कि जांच के दौरान पता चला कि अमृतपाल सिंह मेहरू जोकि 8 जून, 2025 को कमल कौर के घर गया था, लेकिन कमल घर पर नहीं थी, इस कारण वापस चला गया।

वहीं, 9 जून 2025 को कार की प्रमोशन करवाने के बहाने आरोपित जसप्रीत सिंह निवासी धुरकोट टाहली वाला चौक, गांव मेहरों, जिला मोगा और निमरतजीत सिंह निवासी पेटी रोड, हरिके पतन जिला तरनतारन कमल कौर को लेकर बठिंडा लेकर आए। जिसके बाद आरोपियों ने कमल कौर का गला दबाकर हत्या कर दी और खुद फरार हो गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री शिव मंदिर बंसी नगर से 14 फरवरी को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्राः डा. रमन घई

शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर की बैठक और सेवादारों की लगाई ड्यूटियां होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : बंसी नगर वैल्फेयर सोसायटी की बैठक डा. रमन घई की अगुवाई में शिव मंदिर बंसी नगर में हुई,...
article-image
पंजाब

स्वामी हेमा नंद महाराज जी के आगमन से पहले बीनेवाल सड़क पांच मई तक सड़क के निर्माण का कार्य पूरा किया जाए : बिंदु भूंबलां

गढ़शंकर।  श्री श्री 1008 रुद्रा नंद महाराज जी कृपा के साथ स्वामी हेमा नंद महाराज जी शीला देवी स्कूल बीनेवाल में 6 मई को पधारेंगे। यह शब्द रविंदर उर्फ़ बिंदु भूंबलां और पिंका भुंबलां...
article-image
पंजाब

तर्कशील सोसायटी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई : पंजाब व केंद्र सरकार से युद्धस्तर पर राहत देने की मांग – कुल्लेवाल 

गढ़शंकर, 5 सितंबर: तर्कशील सोसायटी पंजाब की राज्य कार्यकारिणी ने अपने सभी जोन व इकाइयों के नेताओं व सदस्यों के साथ-साथ देश-विदेश में रहने वाले हमदर्द साथियों से पुरजोर अपील की है कि वे...
article-image
पंजाब

चुनावों के दौरान जिले में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए किया जाए स्पेशल टीमों का गठन: संदीप सिंह

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को जिले में शराब की तस्करी रोकने संबंधी दिए निर्देश होशियारपुर, 16 दिसंबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) संदीप सिंह ने कहा कि विधान सभा चुनाव 20202 के...
Translate »
error: Content is protected !!