गवर्नमेंट टीचर युनियन गढ़शंकर 2 की हंगामी बैठक आयोजित : मांगों को लेकर यह ज्ञापन ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी गढ़शंकर 2 को दिया जाएगा

by
गढ़शंकर, 23 अप्रैल: स्थानीय गांधी पार्क में गवर्नमेंट टीचर यूनियन की एक हंगामी बैठक गढ़शंकर 2 के प्रधान मास्टर अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में हुई जिसमें ब्लॉक के बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में शिक्षक समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी। बैठक का ज्वलंत मुद्दा प्राइमरी शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिलना, शिक्षकों के ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सेवा पत्र पूर्ण न होना, पिछले विभिन्न प्रकार के एरियर आदि का बकाया नहीं मिलना, जीपीएफ पर्ची न मिलना, श्रीमती मंजू बाला की दिसंबर 2023 से अब तक का वेतन भुगतान न होने और शिक्षकों के कई अन्य मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई। युनियन द्वारा निर्णय लिया गया कि उपरोक्त मांगों को लेकर यह ज्ञापन ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी गढ़शंकर 2 को दिया जाएगा। अगर फिर भी इन ज्वलंत मुद्दों का समाधान नहीं हुआ तो यूनियन की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अमरजीत सिंह थांदी, सतपाल, बलजीत सिंह, दिलबाग सिंह नंगलां, मनोज कुमार, बलविंदर कुमार, राकेश कुमार, दिलबाग सिंह मौजीपुर, नितिन सुमन, बलविंदर कुमार, जसप्रीत, जसविंदर, रघवीर सिंह, हरप्रीत सिंह, बलप्रीत सिंह, राजविंदर राजा ,मीना रानी, पूनम रानी, मनीषा शर्मा, अमनदीप कौर, पुष्पा देवी, पूनम थाना के अलावा कई शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम का किया आयोजन

होशियारपुर । दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा अपने स्थानीय आश्रम गौतम नगर में होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्री आशुतोष महाराज जी...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में पृथ्वी दिवस पर आयोजित समागम दौरान  : ग्लोबल वार्मिंग तथा जलवायु परिवर्तन की समस्या पर रोक लगाने के लिए प्रयत्न करने का आह्वान

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के लाइफ साइंस विभाग द्वारा प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस मौके पर सीड ड्राइव चलाई गई, जिस...
article-image
पंजाब

मोहाली स्कूल ऑफ एमिनेंस के विद्यार्थियों से शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने की मुलाकात

एसएएस नगर : पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज मोहाली के फेज 11 स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस का दौरा किया। इस दौरे के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री ने स्कूल में...
article-image
पंजाब

9 अगस्त को जिला हैडक्वार्टरों पर सामराज के विरोध दिवस मनाने संबंधी बैठक

गढ़शंकर, 5 अगस्त: आज यहां पार्टी की तहसील कमेटी की बैठक मोहन लाल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जिला सचिव कामरेड गुरनेक सिंह भज्जल विशेष रूप से उपस्थित हुए। पार्टी के फैसले के बारे...
Translate »
error: Content is protected !!