गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज द्रंग स्थित नारला में 24 मई को होगी दूसरी चुनावी रिहर्सल- एसडीएम सुरजीत सिंह

by
मंडी, 9 मई।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि 30- द्रंग विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों की दूसरी चुनावी रिहर्सल 24 मई को सुबह 10:30 बजे से गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज द्रंग स्थित नारला में होगी। पहले यह रिर्हसल 22 मई को निर्धारित की गई थी। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश और जिला निर्वाचन अधिकारी के दिशानिर्देशानुसार यह रिर्हसल 22 मई की जगह अब 24 मई को आयोजित होगी। रिहर्सल में पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी भाग लेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पोलिंग स्टाफ जो 30- द्रंग के अलावा अन्य संसदीय क्षेत्रों से संबंध रखते है वे सभी 24 मई को पोस्टल बैलट से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
एसडीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचित आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारी रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निर्धारित वोटर सुविधा केन्द्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र में 133 मतदान केन्द्र हैं। जिनमे लगभग 92 हजार मतदाता मतदान करेंगे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अहिंसा और नैतिकता का मार्ग ही सच्ची श्रद्धांजलि : केवल सिंह पठानिया

बडंज स्कूल में 10 लाख से निर्मित कमरों का किया लोकार्पण महात्मा गांधी शहीदी दिवस पर विद्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित* एएम नाथ।  शाहपुर, 30 जनवरी : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बडंज में राष्ट्रपिता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

33 पदों के लिए बद्दी में कैंपस इंटरव्यू 17 जुलाई को :- उप रोजगार कार्यालय बद्दी में होंगे कैंपस इंटरव्यू

बद्दी, 14 जुलाई (तारा) : शिमला के घोड़ा चौकी की मैसर्ज़ स्नोव्यू ऑटोमोबाइल्स कंपनी में मोटर मकैनिक, सर्विस एडवाइजर, सेल्स पर्सन के 25 पद व मैसर्ज़ सपाइन लैब्स बद्दी में ऑफिसर क्यू सी, मशीन ऑपरेटर,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पिता पाकिस्तानी, मां हिंदुस्तानी, सरिता का छलका दर्द, ‘मेरी मम्मा पाकिस्तान नहीं जा सकती…’

पहलगाम आतंकी के बाद पाकिस्तानी नागरिक पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर चौकी मार्ग से स्वदेश लौट रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान की युवती सरिता की परेशानी सामने आई है. पाकिस्तानी महिला ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी देश की उपलब्धियों और मजबूत नेतृत्व को पचा नहीं पा रहे : कंगना रनौत

एएम नाथ । शिमला : भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को शर्मनाक और आपत्तिजनक बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लंबे समय से...
Translate »
error: Content is protected !!