ग़दरी वीरांगना बीबी गुलाब कौर जी की शहादत शताब्दी पर भव्य आयोजन, समाजसेविका सुरिंदर कुमारी कोछड़ को किया गया सम्मानित

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ग़दर आंदोलन की महान वीरांगना बीबी गुलाब कौर जी की शहादत के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शहीद भगत सिंह शिक्षा सेवा सोसाइटी की ओर से एक भव्य शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर देशभक्ति और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सीनियर ट्रस्टी बहन सुरिंदर कुमारी कोछड़ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर जगमोहन सिंह (शहीद भगत सिंह के भांजे एवं अध्यक्ष, जनवादी अधिकार समिति), सुरिंदर कुमारी कोछड़ (ट्रस्टी, देश भगत यादगार कमेटी), सरदार रणजीत सिंह औलख (सदस्य, देश भगत यादगार कमेटी) और प्रसिद्ध पंजाबी लेखक व चिंतक सरदार तलविंदर सिंह हीर ने की।

समारोह में कई विद्वानों, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने ग़दर आंदोलन में बीबी गुलाब कौर और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर प्रकाश डाला। डॉ. चरणजीत कौर, श्रीमती रंजीत कौर महिमूदपुर, साहित्यकार व गायक धर्मिंदर मसानी, राजकुमार महल खुरद और सतपाल सलोह ने अपने विचार रखे और बीबी गुलाब कौर के बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम में बिबा नेहा, श्रीमती बलविंदर कौर, मैडम गुरविंदर कौर, डॉ. हरीकृष्ण, कोच सरबजीत सिंह, बलवीर सिंह और जसप्रीत कौर नंगल ने अपनी कविताओं व प्रस्तुतियों के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंच संचालन की ज़िम्मेदारी प्रसिद्ध कवि और गायक अमरदीप बंगा ने निभाई।

इस अवसर पर होशियारपुर जिले के बुल्लोवाल से आए सरदार बहादुर सिंह सिद्धू और उनकी धर्मपत्नी जतिंदर कौर सिद्धू को भी सम्मानित किया गया। बहादुर सिंह सिद्धू ने अब तक 68 बार रक्तदान किया है जबकि उनकी पत्नी 33 बार रक्तदान कर चुकी हैं। यह जोड़ा होशियारपुर जिले का पहला सबसे सक्रिय रक्तदाता जोड़ा माना जाता है और इन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया जिनमें प्रमुख हैं:
रणवीर सिंह राणा, कुलबीर सिंह पाबला, जसवीर सिंह बुल्लोवाल, सुरिंदर सिंह खालसा, बूटा सिंह महिमूदपुर, मैडम हरप्रीत अरोड़ा, रिचा रानी, सुनीता रानी मंगूवाल, डॉ. बलदेव बीका, एडवोकेट नितिन कुमार, पत्रकार दीदार क्षेत्रा, जसवीर सिंह मंगूवाल, तलविंदर शेरगिल (प्रगतिशील लेखक संघ), दीप कलेर, जसवंत खड़कड़, रेशम कलेर, परमजीत सिंह चहल, कलविंदर खटकड़, बलवीर कौर, रूपिंदर सिंह राहो, एवं अन्य।

इसके अतिरिक्त आशा वर्कर यूनियन, तार्कशील सोसाइटी, पंजाब पेंडू मज़दूर यूनियन, साहित्यिक संस्थाएं एवं सामाजिक संगठनों की कई प्रमुख हस्तियों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर ग़दरी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल के फैसले – मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ लागू करने का निर्णय : नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में पहले से दाखिल बच्चों के लिए आयु में छः माह की छूट

रोहित भदसाली। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रिमंडल ने ‘मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ लागू करने का निर्णय लिया। इस योजना का उद्देश्य...
article-image
पंजाब

संत सीचेंवाल के जन्म दिन पर वातावरण कमेटी ने गढ़शंकर में लगाए पौदे

गढ़शंकर। विशव प्रसिद्ध वातावरण प्रेमी संत बलवीर सिंह सीचेंवाल का जन्म दिन आज वातावरण बचाओं कमेटी गढ़शंकर दुारा विभिन्न गावों में पौदे लगा कर मनाया। जिसमें विशेष तौर पर आप के विधायक विधायक जय...
पंजाब

डब्बी बाज़ार का होगा सौंदर्यीकरण, नगर निगम के प्रस्ताव पर विचार, हेरिटेज स्ट्रीट का पूर्ण रूप मिलेगी डब्बी बाज़ार को

होशियारपुर: शहर के केंद्र में हेरिटेज स्ट्रीट पर स्थित डब्बी बाज़ार के सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण की प्रक्रिया संबंधी नगर निगम के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने नगर निगम...
article-image
पंजाब

26 को संयुक्त किसान मोर्चा गढ़शंकर में निकालेगा मोटरसाइकिल मार्च

गढ़शंकर :  संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा आज जियो कार्यालय समक्ष मा. बलवंत राम की अध्यक्षता में धरना दिया। आज के धरने को शिंगारा राम भज्जल, अच्छर सिंह बिल्ड़ों व अन्य नेताओं ने संबोधित करते...
Translate »
error: Content is protected !!