गांव कितना में 5 दिवसीय फुटबाल टूर्नामैंट शानो शौकत से आरंभ

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव कितना में समूह नगर निवासियों व एन.आर.आई भाइयों के सहयोग से बाबा खडक़ सिंह फुटबाल टूर्नामैंट कमेटी द्वारा आयोजित बाबा खड़क़ सिंह बाबा जवाहर सिंह झंडे जी 5 दिवसीय फुटबाल टूर्नामैंट शानो शौकत से आरंभ हुआ। टूर्नामैंट का उद्घाटन बाबा जगदीप सिंह खटकड़ कलां वालों ने किया। उन्होंने खिलाडिय़ों को आशीर्वाद देते युवाओं को खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर अपना नाम रोशन करने के लिए उत्साहित करते नशों से बचने के लिए प्रेरित किया। उद्घाटनी मैच गांव भौरा व जीवनपुर जट्टां के बीच हुआ जिसमें भौरा 1-0 गोलों के अंतर से विजयी रहा। आज हुए अन्य मैचों में फतेहपुर खुर्द की टीम ने गांव हेलरां की टीम को 3-0 से, बलाचौर ने सकोहपुर को 3-2 से तथा बीहड़ां ने गांव करनाणा को 2-1 गोलों के अंतर से हराया। टूर्नामैंट दौरान पूर्व सरपंच रूप चंद, कमलजीत सिंह कितना, जगतार सिंह कितना, नरिंदर सिंह ठेेकेदार, मनी अभोल, परमिंदर बंसल, सुरिंदर कपूर, सुखवीर सिंह, राज कुमार पंच, सरबजीत सब्बा, मनोज, भुपिंदर सिंह राणा संमति सदस्य, कुलदीप लाडी, राजन सहित कमेटी पदाधिकारियों में दीपक अभोल, निखिल, परमोद जस्सल, सोम नाथ, जोशी अभोल व बड़ी संख्या में दर्शक हाजिर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से वॉकथॉन 9 को – एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा

जिला वासियों को वॉकाथॉन में भाग लेने के लिए दिया निमंत्रण होशियारपुर, 7 दिसंबर : मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान और डी. जी. पी पंजाब गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के तहत जिला प्रशासन...
article-image
पंजाब

जिले में कोविड नियंत्रण के लिए किए गए कार्यों के बारे में प्रशासनिक व स्वास्थ्य अधिकारियों से बैठक कर जानकारी की हासिल  

जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्यों पर संतुष्टि की प्रकट टैस्टिंग व वैक्सीनेशन में और तेजी लाने के दिए निर्देश डिप्टी कमिश्नर ने जिले में कोविड संबंधी किए जा रहे कार्यों...
article-image
पंजाब

पंजाब राज्यसभा चुनाव में नवनीत चतुर्वेदी पर फर्जीवाड़े का आरोप

चंडीगढ़- पंजाब से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले नवनीत चतुर्वेदी पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने 20 विधायकों की जाली मुहरें और फर्जी हस्ताक्षर बनवाकर उन्हें...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बूथ स्तर पर लोगों की समस्याएं सुन मौके पर ही कर रहे निपटारा : विधायक डॉ. जनक राज पहुंचे पांगी दौरे पर, किलाड़ में भव्य स्वागत

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज इन दिनों पांगी घाटी के दौरे पर हैं। क्षेत्र में पहुंचते ही किलाड़ मुख्यालय पर भाजपा पांगी मंडल द्वारा उनका भव्य...
Translate »
error: Content is protected !!