गांव महिलांवाली स्टेडियम के नवीनीकरण कार्य की कैबिनेट मंत्री जिंपा ने करवाई शुरुआत : स्टेडियम को खेल पार्क के तौर पर किया जा रहा है विकसित

by

होशियारपुर, 29 अगस्तः
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज होशियारपुर के गांव महिलांवाली में स्थित स्टेडियम के नवीनीकरण कार्य की विधिवत शुरुआत की। इस नवीनीकरण के अंतर्गत स्टेडियम को खेल पार्क के तौर पर विकसित किया जाएगा, जिसमें फुटबॉल ग्राउंड के साथ-साथ बैडमिंटन, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के भी कोर्ट तैयार किए जा रहे हैं। इस परियोजना पर 17 लाख रुपए की लागत आएगी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि खेल प्रेमियों की सुविधा के लिए स्टेडियम में सैर के लिए ट्रैक भी बनाया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है और इस दिशा में यह नवीनीकरण कार्य एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का भी धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है।

ब्रम शंकर जिंपा ने इस अवसर पर कहा कि पंजाब सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि हर वर्ग और क्षेत्र को समान रूप से लाभ मिले और यह स्टेडियम नवीनीकरण इसका एक उदाहरण है। उन्होंने स्थानीय लोगों से इस स्टेडियम का सही उपयोग करने की अपील की और कहा कि सरकार की योजना है कि राज्य के हर गांव और कस्बे में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाए, ताकि युवा पीढ़ी को खेलों में करियर बनाने का बेहतर मौका मिल सके। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के इस प्रयास का उद्देश्य केवल खेल सुविधाओं का विकास नहीं है, बल्कि युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशे से दूर रखना भी है। इस मौके पर बी.डी.पी.ओ सुखविंदर सिंह, सरपंच हरजिंदर कौर, पंच बलविंदर कौर, कैप्टन सुरिंदर बंगा, प्रीतपाल, अशोक पहलवान, सुखविंदर सिंह सुक्खा, जतिंदर सिंह, जगतार सिंह साबी, ब्लाक अध्यक्ष दलजीत सिंह, सुखचैन सिंह बिल्ला, गोनी महिलांवाली, सुरिंदर कुमार, मास्टर अजमेहर, राम मूर्ति, जसपाल सिंह, अश्वनी कुमार, राकेश हांडा, जसविंदर कौर, रेखा रानी व समूह ग्राम पंचायत मौजूद थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में अभिभावक-अध्यापक एसोसिएशन की बैठक

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में अभिभावक-अध्यापक एसोसिएशन (पीटीए) की बैठक की गई। जिसमें उपस्थित मैंबरों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए विचार सांझा किए। इस मौके पर एसोसिएशन का...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा का स्टिंग: भाजपा नेताओं ने कहा- शराब माफिया से केजरीवाल-सिसोदिया ने कमाया कमीशन

नई दिल्ली : भाजपा ने आज एक स्टिंग वीडियो जारी कर दावा किया कि नई शराब नीति से सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कमीशन कमाया है। स्टिंग जारी करने के...
article-image
पंजाब

जिला चम्बा के हरदासपुरा में सजी स्थानीय पोषक व्यंजनों की प्रदर्शनी

एएम नाथ। चम्बा : जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा के मार्गदर्शन में पोषण माह 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनबाडी कार्यकर्ता स्वयं सहायता समूह के सदस्य और स्थानीय महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम...
पंजाब

ज्वालामुखी में आयोजित होगा मेडिकल एड असेसमेंट कैंप

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी द्वारा मेडिकल एड असेसमेंट कैंप का आयोजन 6 नवंबर 2023 को ज्वालामुखी के गीता भवन में प्रातः 11 बजे से शाम 3 बजे तक और 7 नवंबर 2023...
Translate »
error: Content is protected !!