गांव मुकंदपुर में कबड्डी टूर्नामेंट में सांसद मनीष तिवारी ने की शिरकत : गांवों के विकास हेतु 16.5 लाख रुपए की ग्रांट के चैक बांटे

by

बंगा / नवांशहर, 23 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों थांडीयां, चक्क बिलगा, चेता और जगतपुर का दौरा किया गया और वहां उन्होंने लोगों की समस्याओं को जाना। वह गांव मुकंदपुर में आयोजित खेल टूर्नामेंट में भी शामिल हुए और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इसके अलावा, उन्होंने क्षेत्र के अलग-अलग गांवों जगतपुर, चक्क बिलगा, खटकड़ खुर्द, अटारी सहित दशहरा ग्राउंड बंगा के विकास हेतु कुल साढ़े 16 लाख रुपए की ग्रांट के चैक भी बांटे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से देश के विकास के लिए काम किया है। जबकि भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने सिर्फ कांग्रेस के कामों पर अपना ठप्पा लगाया है। इसके तहत कांग्रेस के शासनकाल के दौरान ही मनरेगा स्कीम लाकर लोगों को 100 दिन की रोजगार की गारंटी दी गई थी, जिस योजना की स्थिति आज भी वही है। लेकिन अगली कांग्रेस सरकार मनरेगा स्कीम में काम की गारंटी को बढ़ाकर 365 दिन करेगी। उन्होंने महंगाई को लेकर भी केंद्र को घेरा और कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जो रसोई गैस का सिलेंडर 400 रूपए में मिलता था, वह आज करीब 1100 रुपए को पहुंच गया है। पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान राज्य में कई विकास कार्य हुए थे, जिसके तहत चक्क बिलगा से मुकंदपुर तक 9.10 किलोमीटर लंबी सड़क को 2.65 करोड़ रुपए की लागत से 10 फुट से चौड़ा करके 18 फुट बनाया जा रहा है।
इसी तरह वह अपने संसदीय कोटे से लगातार हलके के विकास हेतु ग्रांट जारी कर रहे हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने गांव थांडीयां में 7 लाख रुपए की लागत से बने कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन भी किया। उन्होंने गांवों के विकास हेतु अपने संसदीय कोटे से ग्रांट जारी करने का भरोसा भी दिया।
सांसद तिवारी ने गांव मुकंदपुर में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में भी शिरकत भी की और खिलाडियों व आयोजकों का हौंसला बढ़ाया।
पूर्व विधायक तरलोचन सूंड ने कहा कि कई गांव ऐसे हैं, जिनमें बीते सालों के दौरान कोई भी सांसद नहीं आया था। लेकिन सांसद मनीष तिवारी एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो ना सिर्फ गांवों के लोगों की समस्या जान रहे हैं, बल्कि विकास कार्यों हेतु अपने संसदीय कोटे से ग्रांट भी जारी कर रहे हैं।
इन कार्यक्रमों के दौरान अन्य के अलावा, पूर्व विधायक तरलोचन सूंड, पूर्व चेयरमैन मार्किट कमेटी दरवजीत पूनिया, कुलवरन सिंह थांडीयां सरपंच और ब्लाक कांग्रेस प्रधान, सुखदेव सिंह जिला परिषद मैंबर, जोगा सिंह ब्लॉक समिति मैंबर, कंवलजीत बंगा मैंबर जिला परिषद, हरभजन सिंह भरौली पूर्व ब्लॉक प्रधान, रघबीर बिल्ला, रामदास सिंह ब्लॉक प्रधान ओड़, जरनैल सिंह पूर्व सरपंच, लखविंदर सिंह सरपंच, रणजीत सिंह नंबरदार, बलवंत सिंह सरपंच, सतपाल पंच, कौश्ल्या पंच, जसविंदर पंच, कुलदीप सिंह गिल एनआरआई, अमरजीत पंच, रूपलाल चेता पूर्व सरपंच, परमजीत सिंह पंच, जसवीर सिंह सरपंच, राम लुभाया सरपंच, राम लुभाया चेयरमैन राम लीला कमेटी, बाबा दविंदर कौर प्रधान, सुनील दत्त गोगी उप प्रधान, गुलशन कुमार महासचिव, जेडी ठाकुर सचिव, राजिंदर अग्रवाल कैशियर, मनीष पाठक मैंबर, इंद्रजीत सिंह नंबरदार भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

पंजाब जंगलात वर्कर्स यूनियन के कार्यकर्ता 6 नवंबर को कैबिनेट मंत्री मीत हेयर के निर्वाचन क्षेत्र बरनाला में रोष रैली करेंगे

गढ़शंकर, 3 नवम्बर: जंगलात वर्कर्स यूनियन पंजाब ने प्रदेश अध्यक्ष अमरीक सिंह गढ़शंकर, महासचिव जसवीर सिंह सीरा, चेयरमैन विरसा सिंह चाहल के नेतृत्व में गूगल मीट के माध्यम से एक ऑनलाइन बैठक की और...
article-image
पंजाब

Dr. Daljeet Ajnoha Honored for

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.1 :  In a prestigious ceremony, Dr. Daljeet Ajnoha was honored for achieving a PhD in Journalism from Cedarbrook University, USA. The event saw the presence of several distinguished personalities, including former Punjab...
article-image
पंजाब

प्लास्टिक छोड़ें और रचनात्मक विकल्प अपनाएं’ विषय पर सेमिनार आयोजित

गढ़शंकर, 6 दिसम्बर: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आईआईटी सोसायटी ऑफ साइंस के सहयोग से ‘प्लास्टिक छोड़ें, रचनात्मक विकल्प अपनाएं’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस...
article-image
पंजाब

पंजाब में दो दिन कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

चंडीगढ़ : पंजाब में मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में दो दिन कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की...
Translate »
error: Content is protected !!