गांव लेवल के फुटबॉल फाइनल में गढ़शंकर की टीम विजयी रही : पंजाब गुज्जर भलाई बोर्ड के चेयरमैन ब्रिगेडियर राज कुमार ने शिरकत की

by
शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह संधू 21 नवंबर को करेंगे शिरकत-
गढ़शंकर, 20 नवंबर : शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा मास्टर तीरथ सिंह रत्तू कनाडा और झलमन सिंह बैंस यूके की देखरेख में 16वां फुटबॉल टूर्नामेंट और इंटरस्टेट एथलेटिक मीट 17 से 21 नवंबर तक ओलंपियन स. जरनैल सिंह स्टेडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के ग्राउंड में करवाया जा रहा है। टूर्नामेंट के चौथे दिन विशेष अतिथि के तौर पर  पंजाब गुज्जर भलाई बोर्ड के चेयरमैन ब्रिगेडियर राज कुमार  और मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलदीप सिंह मुख्य अतिथि  के तौर पर शामिल हुए।
इस मौके पर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट युवा पीढ़ी को नई राह दिखाते हैं। जिसके लिए पूरी टूर्नामेंट कमेटी बधाई की हकदार है। आज विशेषातिथि के रूप में पंजाब गुज्जर भलाई बोर्ड के चेयरमैन ब्रिगेडियर राज कुमार ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से जान पहचान करते ।क्लब के प्रयासों की प्रशंसा की युवाओं को नशों से बचकर खेलों में अपना, परिवार तथा इलाके का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
     इस मौके पर गांव लेवल के फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शहीद भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर और फुटबॉल क्लब कुक्कड़ां के बीच हुआ। जिसमें शहीद भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर की टीम ने फुटबॉल क्लब कुक्कड़ां की टीम को 1-0 से हराकर कप पर कब्जा किया।
इस अवसर पर जीतने वाली टीमों को झलमन सिंह बैंस यूके ने 31 हजार रुपये और रनर-अप टीम को 25 हजार रुपये का कैश प्राइज और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय ने बताया कि टूर्नामेंट के आखिरी दिन शुक्रवार 21 नवंबर को शहीद भगत सिंह जी के भतीजे किरणजीत सिंह संधू और उनकी पत्नी मनजीत कौर संधू खास तौर पर पहुंच रहे हैं।
उन्होंने इलाके के सभी खेल प्रेमियों को इस मौके पर आने का खुला न्योता दिया। इस मौके पर एडवोकेट जसवीर सिंह राय के अलावा सतनाम पारोवाल, राजिंदर छाबला, अवतार सिंह सिहरा, एडवोकेट हरप्रीत सिंह वालिया, कमलजीत बैंस, पूर्व पार्षद परमजीत सिंह पम्मा, अवतार सिंह हेयर, अवतार सिंह बैंस, परमजीत सिंह पुनी, परमवीर सिंह राय, राजपाल हैप्पी, हरप्रीत पटवारी, शलिंद्र राणा, रमन बंगा, लखविंदर लक्की, अमरीक हमराज, जगजीत पाल कुक्कू, प्रदीप कुमार रेफरी व स्पुरियन कोच आदि मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन बाबा लक्ष्मण गिरि जी की 21वीं वार्षिक पुण्यतिथि 25 फरवरी को शिव मंदिर पेंजुआना अतोवाल में मनाई जा रही

*वार्षिक भंडारा 27 फरवरी को महाशिवरात्रि पर आयोजित किया जाएगा। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  ब्रह्मलीन बाबा लछमन गिरी जी की 21वीं वार्षिक पुण्यतिथि 25 फरवरी को शिव मंदिर पेंजूआना में मनाई जा रही है। इस...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई : दोषी को बिहार से किया गिरफ्तार

गढ़शंकर, 11 मई : गढ़शंकर पुलिस द्वारा अप्रैल 2024 में हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दोषी को बिहार से गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए एसएचओ...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गृहमंत्री अनिल विज तल्ख : डीएसपी सहित सिपाही सस्पेंड, एसपी को दिए निर्देश- दुष्कर्म के आरोपी हर हालात में आरोपी को गिरफ्तार करो

अंबाला  :   हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज पुलिस के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतों पर तल्ख अंदाज में नजर आए ।  गृहमंत्री ने जहां शिकायतों के आधार पर एक डीएसपी सहित सिपाही को सस्पेंड...
article-image
पंजाब

भारी फोर्स ने पूरे गांव को घेरा – खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के पिता को पुलिस ने किया नजरबंद

अमृतसर । वारिस पंजाब दे के मुखी व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह  के पिता तरसेम सिंह को उनके आवास पर मंगलवार की सुबह नजरबंद कर दिया गया। देखते ही देखते भारी पुलिस फोर्स उनके...
Translate »
error: Content is protected !!