गांवों की नुहार बदलने हेतु विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी: सांसद मनीष तिवारी सड़ोआ ब्लॉक में अलग-अलग विकास कार्यों का किया शुभारंभ, पंचायतों को लाखों रुपए की ग्रांटों के चेक बांटे

by
बलाचौर   : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के गांवों की नुहार बदलने हेतु विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। यह प्रगटावा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने हलका विधायक बलाचौर चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान की उपस्थिति में सड़ोआ ब्लॉक के अलग-अलग गांवों में लाखों रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत करने और ग्रांटों के चेक बांटने के अवसर पर किया। उन्होंने कहा के गांवों के सर्वपक्षीय विकास और सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु दिन-रात काम किया जा रहा है व प्रत्येक गांव में सड़कें, गलियां, नालियां गंदे पानी की निकासी, जल सप्लाई, स्ट्रीट लाइटें और अन्य विकास कार्यों हेतु दिल खोलकर ग्रांटें दी जा रही है।
इस दौरान उन्होंने सड़ोआ ब्लॉक के गांव करीमपुर चाहवाला, चांदपुर रुड़की कला और मजारी में 26 लाख रुपए की लागत वाले विकास कार्यों का शुभारंभ करने के अलावा उनको 28.45 लाख रुपए की ग्राटों के चेक भी सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने गांव करीमपुर चाहवाला में गलियों, नालियों और गंदे पानी की निकासी हेतु 5.65 लाख रुपए की लागत वाले कामों की शुरुआत करने के अलावा पंचायत को 9.98 लाख रुपए की ग्रांट का चेक सौंपा। इसी तरह गांव चांदपुर रुड़की कला में 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले खेल मैदान का नींव पत्थर रखा और पंचायत को 9.98 लाख रुपए की ग्रांट का चेक कर दिया। इसके अलावा उन्होंने गांव मजारी में 5.42 लाख रुपए की लागत से बनने वाले गंदे पानी की निकासी प्रोजेक्ट की शुरुआत की और पंचायत को 8.49 लाख रुपए की राशि का चेक सौंपा। उन्होंने हिदायत दी कि विकास कार्यों हेतु जारी की गई ग्रांटों का इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए।
इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) अमरदीप सिंह बैंस, एसडीएम बलाचौर दीपक रुहेला, बीडीपीओ धर्मपाल, चेयरमैन ब्लाक समिति गौरव विक्की, चेयरमैन मार्केट कमेटी बलाचौर हरजीत जाडली, जिला यूथ प्रधान हीरा खेपड़, राजेंद्र सिंह शिंदी,  सरपंच सुच्चा सिंह, सरपंच बिंदर सिंह, अजीत सिंह, नंद लाल, अवतार सिंह माजरी व संबंधित इलाकों की हस्तियां मौजूद रहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

एक्टिवा सवार दस किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार।

 माहिलपुर – माहिलपुर पुलिस ने एक्टिवा सवार को दस किलोग्राम पोस्त के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एसआई बलजिंदर सिंह अपनी टीम के साथ कोटफातुही से नगदीपुर गांव की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यह बैंक दे रहा है एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.40 प्रतिशत तक ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक की गिनती भारत के बड़े बैंकों में होती है। इसके खाताधारक आपको हर जगह मिल जाएँगे। देश भर में PNB की बड़ी संख्या में शाखाएँ हैं। लोग PNB की स्कीम से...
article-image
पंजाब

पेंशन अदालतों का आयोजन : पेंशन धारकों के लिए जारी किए ये नए आदेश

चंडीगढ़ : राज्य में पेंशन धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहत देने वाली खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए पेंशन संबंधी लंबित समस्याओं के...
article-image
पंजाब

The Passing Out Parade and

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Feb.7 : The Passing Out Parade and Attestation Ceremony of 447 Female Recruit Constables of Batch No. 275 & 276 was held at Shaheed Satpal Choudhary Parade Ground, Subsidiary Training Centre (STC),...
Translate »
error: Content is protected !!