गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार कर रही योजनाबद्ध तरीके से कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने गांव महिलांवाली में 15.36 लाख रुपए से पार्क व गांव बसी हस्त खां में 23 लाख रुपए की लागत से बनने वाले छप्पड़ के निर्माण कार्य का रखा नींव पत्थर
होशियारपुर, 02 सितंबर:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है और लोगों की मांग व बुनियादी सुविधाओं के आधार पर गांवों में विकास कार्यों का क्रम चल रहा है। वे गांव महिलांवाली में 15.36 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पार्क व गांव बसी हस्ता खां में 23 लाख रुपए की लागत से बनने वाले छप्पड़ के निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखने के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गांवों में पार्क बनाने का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ माहौल देना है ताकि बच्चे, नौजवान व बुजुर्ग सुबह व शाम के समय पार्क में सैर व खेल कूद व कसरत करें। उन्होंने कहा कि पार्कों में हम एक अच्छी सैरगाह, ओपन जिम व झूले लगा रहे हैं। इसी तरह गांवों में गंदे पानी से लोगों को निजात दिलाने के लिए छप्पड़ों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, जिससे जहां गंदे पानी की समस्या का समाधान होगा वहीं इलाके की नुहार भी बदलेगी।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि छप्पड़ के आस-पास ट्रैक बनाकर उसे सैरगाह के तौर पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में थापर व सीचेंवाल माडल के आधार पर छप्पड़ को विकसित किया जा रहा है, ताकि इस छप्पड़ का ट्रिटिड पानी सिंचाई आदि कार्यों के लिए प्रयोग किया जा सके। इस मौके पर डी.एस.पी रविंदर सिंह, बी.डी.पी.ओ सुखजिंदर सिंह, एस.डी.ओ अमरजीत सिंह, जे.ई गुरदीप सिंह, एडवोकेट अमरजोत सैनी, सरपंच महिलांवाली हरजिंदर कौर, सरपंच बसी हस्त खां अमरजीत सिंह, सर्कल इंचार्ज मुकेश कुमार, नंबरदार कमल कुमार, प्रमोद कुमार, सुरिंदर कुमार, अमरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर 38सी में जनसभा को संबोधित किया; लोगों की समस्याएं भी सुनीं

चंडीगढ़, 12 जुलाई: चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने वार्ड संख्या 25, सेक्टर 38सी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। सभा का...
article-image
पंजाब

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’: बेटियां हर क्षेत्र में बुलंदियों को छूने में सक्षम, बेटियों के विकास से समाज होगा और मजबूत: डिप्टी कमिश्नर

121 नवजात बेटियों की लोहड़ी मनाई, कंबल और अन्य पारंपरिक सामान भेंट,  बेटा-बेटी में कोई फर्क न हो: कोमल मित्तल  होशियारपुर, 23 फरवरी: पंजाब सरकार के सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘बेटी...
article-image
पंजाब

कनाडा में 5 पंजाबी युवक रंगदारी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार : चोरी की छह गाड़ियां, 20 पिस्टल और 10 हजार डॉलर बरामद

ब्रैम्पटन :  कनाडा के ब्रैम्पटन और मिसिसागा में दक्षिण एशियाई व्यवसायों को निशाना बनाकर रंगदारी वसूलने वाले पांच पंजाब मूल के युवाओं को गिरफ्तार किया है। कनाडा पुलिस प्रमुख ने कहा कि यह एक...
article-image
Uncategorized , पंजाब

श्री अग्र भागवत कथा का तीन दिवसीय दिव्य एवं संगीतमय आयोजन 1 मार्च से 3 मार्च तक करवाया जा रहा : सुरेंद्र अग्रवाल प्रदेशाध्यक्ष

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजन किया जा रहा  : सुरेंद्र अग्रवाल प्रदेशाध्यक्ष * इस अवसर पर ब्यास पीठ पंडित सचिन शास्त्री सुप्रसिद्ध अग्र भागवत कथा वाचक...
Translate »
error: Content is protected !!