गांवों नवां पिंड – टप्परियां और फतेहपुर में लोगों की सांसद मनीष तिवारी ने सुनी समस्याएं, ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओ से भी की बैठक

by
बलाचौर, 29 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बलाचौर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों नवां पिंड – टप्परियां और फतेहपुर का दौरा करके स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना गया। इसके अलावा, उन्होंने बलाचौर ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।
इस दौरान संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से देश की खुशहाली और तरक्की के लिए काम किया है। देश में जितने भी विकास कार्य हुए हैं, वह कांग्रेस सरकारों के दौरान ही हुए हैं। इस दिशा में, केंद्र की मौजूदा भाजपा सरकार की नीतियों से नाखुश देश की जनता लोग कांग्रेस को एक बार फिर से सत्ता में लाना चाहती है। क्योंकि इस सरकार ने लोगों के साथ किया गया एक भी वायदा पूरा नहीं किया। ना तो दो करोड़ युवाओं को हर साल नौकरी मिली, ना ही लोगों के बैंक खातों में 15-15 लाख रुपए आए, बल्कि इसके विपरीत लगातार बढ़ रही महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसी तरह संवैधानिक संस्थाओं को भी कमजोर किया जा रहा है।
पत्तकारों के सवालों का जवाब देते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद न सिर्फ देश की संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती हेतु काम किया जाएगा, जो हमारे लोकतंत्र का आधार हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव सिर्फ नुमाइश जाकर संसद में भेजने की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह देश को बचाने की जंग है। जबकि कुछ स्थानीय अधिकारियों द्वारा ग्रांट से होने वाले विकास कार्यों में रुकावट डालने संबंधी शिकायतों पर, उन्होंने ऐसे अफसर को चेतावनी देते हुए कहा कि यह केंद्र की ग्रांट है और विकास कार्यों में बाधा डालने के लिए उन्हें जवाब देना पड़ेगा।
इस अवसर पर उन्होंने अलग-अलग गांवों सुरापुर, रायपुर, नंगल, मोजोवाल, मजारा, बूथगढ़, गुलपुर और मंगुपुर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 20 लाख रुपए की ग्रांट स्थानीय निवासियों को भेंट कर की। सांसद ने कहा कि हलके के विकास में फंडों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने गांव फतेहपुर और नवां पिंड – टप्परियां के विकास हेतु 3 – 3 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान भी किया।
जहां अन्य के अलावा, पूर्व विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर, जिला कांग्रेस प्रधान अजय मंगूपुर, जिला कांग्रेस सदस्य देस राज हकला, पंचायती राज के चेयरमैन बलजिंदर सिंह, ब्लाक कांग्रेस प्रधान राजिंदर सिंह छिंदी, सरपंच मलकीत सिंह धौल, सरपंच मोहिंदर चौधरी, जिला कांग्रेस सदस्य विजय कुमार, सरपंच इंद्रजीत सिंह, सरपंच लेख राज, सरपंच मुखविंदर सिंह, सरपंच अवतार सिंह, सरपंच दिलावर सिंह, सरपंच कश्मीरी लाल, सरपंच मेजर सिंह, सरपंच जय गोपाल, सरपंच मोहिंदर सिंह, सोहन लाल, मक्खन लाल, मास्टर कुंदन लाल, हरमेश लाल, मंशा राम, राकेश कुमार, नरेश कुमार, हैप्पी भूंबला बूथगढ़, गुरप्रीत मीलू, दिलबाग राय, धर्मवीर मीलू, रमेश कसाना, दीवान चंद मीलू, राज कुमार मीलू, रमेश चंद्र भाटिया भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा साहिब के प्री-निर्वाण दिवस पर डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने दी श्रद्धांजलि

गढ़शंकर। पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जै किशन सिंह रौड़ी की अगुवाई में बाबा साहिब डा. भीमराव अंबदेकर जी को प्री-निर्वाण दिवस उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाबा साहिब द्वारा भारतीय सविधान बनाने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिलिंग दुनिया की सर्वोत्तम पैराग्लाइडिंग साइटों में शुमार : बीड़-बिलिंग में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से बढ़ी हिमाचल की प्रतिष्ठा : आर.एस. बाली

एएम नाथ। बीड़-बिलिंग 2 नवम्बर :- जिला कांगड़ा के बीड़- बिलिंग में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली...
article-image
पंजाब

बीनेवाल में शहीदों को समर्पित आयोजित खेल मेले में बालीवाल के फाईनल मुकावले में जगदेव कलां ने राजू माजरा को हरा कर खिताब पर किया कबजा

गढ़शंकर। गांव बीनेवाल में युनाईटेड स्र्पोटस कलब बीनेवाल दुारा शहीदों की याद में आयोजित 18 वां ग्रामीण खेल मेले में बालीवाल के फाईनल मुकावले में जगदेव कलां की टीम ने राजू माजरा की टीम...
article-image
पंजाब

बाहरी व्यक्तियों को सांय 6 बजे  चुनाव प्रचार खत्म होने के तुरंत बाद जिले से बाहर जाने के आदेश

मतदान खत्म होने के समय से 30 मिनट के बाद तक एग्जिट पोल को प्रकाशित या प्रसारित करने पर पूर्ण पाबंदी – – पंजाब विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट की ओर से...
Translate »
error: Content is protected !!